{"_id":"5c76ebf7bdec224e4507fcea","slug":"wife-and-boyfriend-planned-to-kill-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और प्रेमी ने रची थी फौजी को मारने की साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी और प्रेमी ने रची थी फौजी को मारने की साजिश
Thu, 28 Feb 2019 01:28 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Gaurav sharma
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:28 AM IST
सार
- गंगानगर स्थित पी-पॉकेट में रविवार हुई थी यह वारदात
- राजफाश होते ही फौजी की पत्नी ने खा लिया जहर
- लूट के विरोध में फौजी को गोली मारना बताया था
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
गंगानगर में फौजी को गोली मारने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। फौजी की पत्नी ने ही प्रेमी के संग मिलकर फौजी को मारने की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी गिरफ्तार कर लिया है। इस राज का खुलासा होते ही महिला ने जहर खा लिया। उसेे गंगानगर स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
गंगानगर स्थित पी-पाकेट में फौजी सुनील चौधरी रविवार शाम पत्नी वीना चौधरी को स्कूटी चलाना सिखा रहे थे। तभी बदमाश आए और सुनील के सिर में पीछे से सटाकर गोली मारकर भाग गए। वीना ने लूट के विरोध में पति फौजी को गोली मारना बताया था। फौजी जिंदगी और मौत के बीच दिल्ली स्थित आर्मी हास्पिटल में जूझ रहा है। इस मामले की जांच पुलिस और क्राइम ब्रांच कर रही थी। पुलिस जांच में चौंकाने वाली बात सामने आई। पुलिस का दावा है कि फौजी पर हमले करने वाले बदमाश नहीं थे। पुलिस का कहना है कि फौजी की पत्नी वीना के बागपत निवासी एक युवक से अवैध संबंध थे। फौजी सुनील 31 मार्च को रिटायर होने वाले हैं। ऐसे में वीना और उसके प्रेमी ने सुनील कोे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के जुर्म कुबूलते ही पुलिस महिला को भी गिरफ्तार करने उसके घर पर पहुंची। इससे पहले पुलिस उसको पकड़ती कि महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया है कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात की है। दोनों पुलिस के कब्जे में है। महिला का इलाज चल रहा है, जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन