फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: many lakhs have theft in a medical store by crooks in Meerut city

मेरठ: छत उखाड़कर लाखों की चोरी, दुकान मालिक के पैरों तले से खिसकी जमीन, ये है पूरा मामला

Thu, 22 Apr 2021 12:20 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 22 Apr 2021 12:20 AM IST
सार

मेरठ में अज्ञात चोरों ने ड्राईफूड और नकदी सहित लाखों रुपए की नगदी चोरी कर ली। वहीं दुकान मालिक ने जब दुकान खोली तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।

विज्ञापन
UP News: many lakhs have theft in a medical store by crooks in Meerut city
मेरठ में चोरी का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र हुमायूंनगर स्थित किराना स्टोर की छत उखाड़कर अज्ञात चोरों ने ड्राईफूड और नकदी सहित लाखों रुपए की चोरी कर ली। बुधवार सुबह दुकान मालिक ने जब दुकान खोली तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।

विज्ञापन


बुधवार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र हुमायुंनगर निवासी अनीस की मकान से थोड़ी दूरी पर हुमायूनगर में अनीस किराना स्टोर के नाम से किराने के सामान की थोक की दुकान है। मंगलवार रात करीब आठ बजे अनीस अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था।
विज्ञापन


बुधवार सुबह अनीस ने जब दुकान खोली तो उसके पैरों के तले से जमीन खिसक गई। अनीस ने देखा कि चोरों ने दुकान की छत को काटकर दुकान में रखे ड्राईफूड घी के कनस्तर व तेल के कनस्तर सहित अन्य कीमती सामान और 65 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली थी। अनीस ने मामले की जानकारी डायल 112 को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भयावह स्थिति: कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पश्चिमी यूपी में एक दिन में मिले 2588 नए मरीज, लोगों में फैल रही दहशत

सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 ने जांच करने के बाद अनीस से थाने में तहरीर देने की बात कही। इस दौरान अनीस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: मेरठ में 44 करोड़ की जीएसटी की चोरी का मामला: आरोपी को कोर्ट में किया पेश, फिर भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed