फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Update: many peoples has died from corona and 2588 new patients have found in six district of western UP

भयावह स्थिति: कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पश्चिमी यूपी में एक दिन में मिले 2588 नए मरीज, लोगों में फैल रही दहशत

Wed, 21 Apr 2021 01:05 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 21 Apr 2021 01:05 AM IST
सार

पश्चिमी यूपी में कोरोना तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

विज्ञापन
Corona Update: many peoples has died from corona and 2588 new patients have found in six district of western UP
मेरठ में कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिमी यूपी में कोरोना तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वहीं सामने आ रहे कोरोना के आंकड़ों से लोगों में दहशत भी फैल रही है। जहां मेरठ में मंगलवार को रिकॉर्ड 1240 कोरोना संक्रमित मिले हैं तो वहीं मुजफ्फरनगर सहित पश्चिमी यूपी के पांच अन्य जिलों में 1348 नए केस मिले हैं। वहीं मेरठ में एक दिन में इतने मामले मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। इससे पहले सोमवार को मेरठ में कोरोना के 891 नए मरीज मिले थे, जबकि पांच महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें पांच मेरठ के थे और चार आसपास के जिलों के थे।

विज्ञापन


एक की मौत, 469 नए संक्रमित मिले

मुजफ्फरनगर जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को एक मरीज की मौत हो गई, जबकि 469 नए संक्रमित मिले हैं। जनपद में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 3044 हो गई है। शहर में सबसे अधिक मरीज मिल रहे हैं। अभी तक 127 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉक्टर एमएस फौजदार ने बताया कि जटमुझेड़ा निवासी 60 वर्षीय ग्रामीण को संक्रमित पाए जाने पर 10 अप्रैल को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां पर मंगलवार को उसकी मृत्यु हो गई। अभी तक जनपद में 137 मरीजों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को जिले में 469 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें शहर में 265 मरीज पाए गए। शहर से सटे देहात में 48 मरीज, बघरा ब्लॉक क्षेत्र में 17, बुढ़ाना में दस, चरथावल में 25, जानसठ में दो, खतौली में 62, मोरना में दो, पुरकाजी में आठ, शाहपुर में 30 नए संक्रमित मिले हैं। इनसे से अधिकांश लोग कोरोना मरीजों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में सबसे अधिक गांधी कॉलोनी में 18 लोग संक्रमित पाए हैं। नई मंडी में 14, शाहपुर में 12, भरतिया कॉलोनी में पांच, प्रेमपुरी में छह, पटेलनगर में आठ, कलक्ट्रेट में तीन, आनंदपुरी में छह, वसंत विहार में सात, जाट कॉलोनी में चार, साउथ सिविल लाईन्स में आठ, अवध विहार में आठ, अग्रसेन विहार में सात, शांनिगर में छह, गुलशन विहार में चार, सूथराशाही में चार, जिला महिला चिकित्सालय में छह, गांधी नगर में तीन, रोडवेज बस अड्डे पर दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से अधिकांश मरीजों का होम आइसोलेट किया गया है। गंभीर मरीजों का कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सीएमओ ने बताया कि 155 मरीज ठीक हुए, फिर भी सक्रिय केस 3044 है। जिले में अभी तक 12790 मरीज मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना को लेकर सख्ती: प्रदेश में हर सप्ताह दो दिन का संपूर्ण लॉकडाउन, मेरठ में तीन दिन रहेगी बंदी, ये रही बड़ी वजह

तहसीलदार भी पॉजिटिव आए, मंत्री के भाई भी संक्रमित मिले

बुढ़ाना तहसीलदार मनोज कुमार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के छोटे भाई विवेक बालियान भी संक्रमित मिले हैं। राज्यमंत्री डॉक्टर बालियान भी विगत दिनों कोरोना संक्रमित हो गए थे। उधर, रालोद नेता सुधीर भारतीय भी कोरोना संक्रमित हो गए है। भाजपा नेता संजय अग्रवाल भी संक्रमित मिले हैं। उन्हें मेरठ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सहारनपुर जनपद में मंगलवार को 280 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायधीश और कई अधिवक्ता भी शामिल हैं। इनके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 13836 हो गई है। उधर, मंगलवार को 92 मरीज ठीक होने के बाद अब 1976 सक्रिय मरीज हैं।

शामली जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिन प्रतिदिन दिन तेज होती जा रही है। मंगलवार को चार बैंक कर्मचारियों सहित 290 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। मंगलवार को अब तक एक दिन में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित होने का रिकॉर्ड है। इससे तीन दिन पहले एक दिन में 209 कोरोना संक्रमित मिले थे। कोरोना के 44 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 914 हो गई है।

जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है, जिससे स्थिति गंभीर होती जा रही है। मंगलवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में 290 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जो अब तक एक दिन में सबसे अधिक केस मिलने का रिकॉर्ड है। कोरोना संक्रमितों में पांच बैंककर्मी, चार फायरकर्मी शामिल हैं। शामली शहर में 80 से अधिक कोरोना संक्रमित मिले हैं। कस्बा जलालाबाद में 25 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

यह भी पढ़ें: देवबंद: फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना अरशद बोले, इबादत की नहीं होती कोई कीमत

बिजनौर जिले में रोजाना बहुतायत संख्या में कोरोना संक्रमित केस मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनपद में मंगलवार को 191 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। इनके साथ में 1945 जांच रिपोर्ट निगेटिव आईं। नए मरीजों में बिजनौर इलाके से 112 लोग शामिल हैं। अब सक्रिय उपचाराधीन मामले बढ़कर 1369 पर पहुंच गए हैं। 

मंगलवार को प्राप्त हुई कोरोना की कुल 2136 जांच रिपोर्ट में से 191 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनके साथ में 1945 जांच रिपोर्ट निगेटिव आईं। जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 6219 हो गई है। इनमें से अब तक 4781 मरीजों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है, जबकि 69 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले बढ़कर 1369 पर पहुंच गए हैं। सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल चार लाख 29 हजार 949 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से कुल चार लाख 26 हजार 833 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से 6219 लोग कोरोना पॉजिटिव और चार लाख 20 हजार 614 जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में 3116 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। अब तक लगभग 4781 लोगों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है। अब तक कोरोना से कुल 69 लोगों की मौत हुई है और वर्तमान में 1369 सक्रिय उपचाराधीन केस हैं। नए मरीजों में बिजनौर इलाके से 112, किरतपुर इलाके से 25, नजीबाबाद क्षेत्र से 18, अफजलगढ़ इलाके से तीन, धामपुर तथा स्योहारा, जलीलपुर क्षेत्र से चार-चार, हल्दौर एवं नहटौर इलाके से छह-छह लोग शामिल हैं।

15 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

पंचायत चुनाव में ड्यूटी के लिए आए 130 पुलिसकर्मियों में से 15 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। धामपुर तहसील में पंचायत चुनाव कराने आए पुलिस कर्मियों की जांच मंगलवार को नहटौर अस्पताल में कराई गई। इसमें 130 पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच की गई। चिकित्सा अधिकारी डा. गुरु चरण सिंह के मुताबिक, 130 पुलिस कर्मियों में से 15 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

उधर, बागपत में मंगलवार को कोरोना के 118 नए मरीज मिले, अमीनगर सराय में कोरोना संक्रमित महिला की मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा जिले में एक भाजपा नेता की भी मौत हो गई।

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और प्रसिद्ध व्यवसायी वीरेश तोमर की कोरोना संक्रमण के कारण मंगलवार को मौत हो गई। इससे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। 

भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने बताया कि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर की कारोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद 17 अप्रैल को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से उन्हें गाजियाबाद और फिर नोएडा के निजी अस्पताल के लिए रेफर किया। मंगलवार सुबह नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर सभी राजनीति दलों के पदाधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
 वहीं सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह, जिला महामंत्री बिजेंद्र शर्मा, राकेश जैन, डॉ. नीरज कौशिक, सत्यवर्त आर्य, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा आदि ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। दूसरी तरफ वीरेश तोमर के निधन पर बसपा नेता मोहित आनंद, बिक्रम भाटी, बबलू कौशिक, मांगेराम जाटव, हाजी फिरोज, हरपाल टटीरी, श्यामसुंदर गौतम, सुनील दाहा, शशिकांत प्रेमी ने दुख व्यक्त कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें: यूपी: तेजी से बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा, श्मशान घाटों पर अव्यवस्था का आलम, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed