फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: A Property dealer murdered in Kairana of Shamli

यूपी: प्रॉपर्टी डीलर की गला दबाकर हत्या, कार में पड़ी मिली लाश, जांच में जुटे अफसर

Tue, 15 Sep 2020 10:22 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 15 Sep 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
UP Crime News:  A Property dealer murdered in Kairana of Shamli
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में एक सनसनीखेज वारदात हो गई। कैराना के मोहल्ला ऑल कलां निवासी प्रॉपर्टी डीलर मुरसलीन की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सोमवार देर शाम मुरसलीन अपनी आई-20 कार लेकर घर से गया था। वहीं मंगलवार सुबह बराला के पास कार खड़ी मिली। जहां कार की पिछली सीट पर मुरसलीन का शव पड़ा था। 

विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के शरीर पर छीनाझपटी के निशान हैं। इससे लगता है कि उसने हत्यारों से संघर्ष किया होगा। गले पर दबाए जाने के भी निशान हैं। हत्यारों की संख्या एक से ज्यादा रही होगी, क्योंकि मृतक काफी सेहतमंद था और अकेले किसी के काबू में आने वाला नहीं था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: प्रेमिका की धड़ से अलग थी गर्दन, हाथ और पैर, कंकाल का ऐसा हाल देख उड़ गए होश 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैराना इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी। फिलहाल हत्या को रुपयों के लेनदेन से जोड़कर देखा जा रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed