फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   25.27 grams of smack and 171 grams of cannabis seized; six accused arrested.

Rewari News: 25.27 ग्राम स्मैक और 171 ग्राम गांजा बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 20 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
25.27 grams of smack and 171 grams of cannabis seized; six accused arrested.
रेवाड़ी। नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने रातभर कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25.27 ग्राम अवैध स्मैक और 171 ग्राम गांजा बरामद किया है। कार्रवाई एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश और एएसपी दीपिका अग्रवाल के नेतृत्व में की गई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान थाना शहर, मॉडल टाउन, रामपुरा और सीआईए की संयुक्त टीमों ने संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। थाना शहर व सीआईए की टीम ने खासापुरा निवासी मुकेश कुमार उर्फ मोनू उर्फ फौजीवाला को 5.37 ग्राम स्मैक, नौ सिल्वर पेपर और मोबाइल फोन के साथ पकड़ा। आनंद नगर निवासी विजय व मोहित से 6.41 ग्राम स्मैक और छह सिल्वर पेपर बरामद किए गए।
विज्ञापन

थाना रामपुरा व सीआईए की टीम ने कुतुबपुर निवासी रितिक से 6.26 ग्राम स्मैक तथा आदर्श नगर निवासी साहिल से 51 ग्राम गांजा बरामद किया। वहीं, मॉडल टाउन व सीआईए की टीम ने मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के गांव पलेहा निवासी, हाल ढालियावास में रह रहे एक युवक को 120 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चौकी भाड़ावास क्षेत्र में एक आरोपी के घर से 7.23 ग्राम स्मैक बरामद की गई। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने नशा तस्करों को अवैध धंधा छोड़ने की चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed