फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Accused in College Chowk assault case arrested from Chandigarh.

Bilaspur News: कॉलेज चौक मारपीट मामले में आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Accused in College Chowk assault case arrested from Chandigarh.
पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी अंकित को दबोचा, दूसरे आरोपी की तलाश जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कॉलेज चौक के पास युवक से मारपीट के मामले में सदर पुलिस ने एक आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अंकित कुमार उर्फ डैंटी निवासी बरमाणा को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया। मामले में दूसरे आरोपी सोनू की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। पुलिस के अनुसार 18 सितंबर को बैहनाजट्टां निवासी अनमोल शर्मा ने थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि कॉलेज चौक के पास सोनू और अंकित कुमार उर्फ डैंटी ने उसका रास्ता रोककर डंडे से मारपीट की और धमकाया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इसके आधार पर आरोपी अंकित की लोकेशन चंडीगढ़ में मिली। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे सनी एन्क्लेव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस अधिनियम के तहत पांच मामले दर्ज हैं। इन मामलों में कुल 4.7 ग्राम, 122 ग्राम, 252 ग्राम, 2.57 ग्राम और 18.86 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। इसके अलावा मारपीट, धमकी, बलवा और अन्य धाराओं में भी उसके खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने कहा कि मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान कर उसकी लोकेशन ट्रेस की और उसे चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया। दूसरे आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed