फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: प्रेमिका की धड़ से अलग थी गर्दन, हाथ और पैर, कंकाल का ऐसा हाल देख उड़ गए होश

Mon, 14 Sep 2020 08:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 14 Sep 2020 08:39 AM IST
विज्ञापन
murder in bijnor Young man brutally murdered his girlfriend see photos
युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर के हल्दौर इलाके में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। प्रेमी ने एक युवक से बात करने की मामूली बात और संदेह में काजल की जान ले ली। परिजनों ने कंकाल के आसपास पड़े वस्त्रों से काजल की पहचान कर ली। युवती के धड़ से उसकी गर्दन, हाथ व पैर भी अलग-अलग स्थानों पर मिले। 

 
murder in bijnor Young man brutally murdered his girlfriend see photos
युवती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का मानना है कि शव जंगली जानवरों ने खाया होगा  और उनके खींचने से गर्दन, हाथ और पैर अलग हो गए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक उस्तरा मोबाइल व अन्य सामान भी बरामद किया है। डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौके पर पहुंची और जांच की।
 
murder in bijnor Young man brutally murdered his girlfriend see photos
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह गांव हरदासपुर गढ़ी के जंगल में ईख के खेत से काजल का कंकाल बरामद हुआ तो मौके पर भारी भीड़ जुट गई।  सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
murder in bijnor Young man brutally murdered his girlfriend see photos
इसी जगह पर मिला युवती का कंकाल - फोटो : अमर उजाला
भाजपा विधायक ओमकुमार ने मृतका के परिजनों को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। आरोपी के खिलाफ युवती की हत्या व एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने युवक का चालान कर दिया है। ऐहतियातन नगर में पुलिस तैनात कर दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सबूत एकत्र किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
murder in bijnor Young man brutally murdered his girlfriend see photos
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
संदेह के आधार पकड़ा था आरोपी
पुलिस ने शक के आधार पर मोहल्ले के ही सलीम को दबोचकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने काजल की हत्या का सारा राज उगल दिया। आरोपी सलीम ने बताया कि काजल व उसके बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग थे। उसने काजल को किसी दूसरे युवक से बात करते देख लिया था। तभी से वह नाराज था और उसने काजल को ठिकाने लगाने की ठान ली थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed