फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up: before the brother procession, the young man was killed

यूपी: भाई की बारात जाने पहले युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Thu, 08 Mar 2018 07:24 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 08 Mar 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
up: before the brother procession, the young man was killed
संदीप सोम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

भाई की बारात जाने से पहले युवक की पीट-पीटकर हत्या कर डाली। शादी की खुशियां मातम में छाई, पढ़िए पूरी खबर...

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है। सरधना के कपसाड़ गांव में चचेरे भाई की बारात जाने से पहले युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। शादी वाले परिवार में मातम छा गया। आरोप है कि गांव के एक युवक ने उसे बुलाकर अपने साथियों के संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस घटना के पीछे अवैध संबंध होने का शक जता रही है।

पुलिस के अनुसार सरधना थानाक्षेत्र के कपसाड़ गांव निवासी सुभाष पुत्र धर्मवीर के भतीजे विवेक की शादी की तैयारी चल रही है। सुभाष ने आरोप लगाते हुए बताया कि मंगलवार रात उसके बेटे संदीप (18) को गांव के ही मोहित ने कॉल कर कहीं पर आने को कहा था। उसके बाद संदीप मोहित से मिलने की बात कहकर घर से चला गया था। रात करीब दो बजे उसके घर पर कुछ लोगों ने आकर बताया कि संदीप को गांव के ही कुछ लोग लाठी- डंडो से बुरी तरह से पीट रहे हैं। संदीप की हालत गंभीर बनी हुई हैं। सूचना पर पहुंचे परिजन संदीप को मेरठ के चौरसिया नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: पहले खूब पीटा, फिर मार डाला, युवक सऊदी अरब में करता था नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन

up: before the brother procession, the young man was killed
थाने पहुंचे पीड़ित परिजन - फोटो : अमर उजाला

सुभाष ने इस संबंध में गांव के ही मोहित पुत्र हरिओम, प्रदीप पुत्र मनवीर और सुधीर पुत्र शीशपाल के खिलाफ नामजद जबकि दो अन्य अज्ञात लोगों    के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज  कराया है। पुलिस ने नामजद आरोपी मोहित व उसके चाचा सुधीर को हिरासत में लिया हैं। एसओ सरधना धर्मेंद्र राठौर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही हैं। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। 

खुशी के माहौल में मातम छाया
पुलिस के मुताबिक आठ फरवरी (आज) विवेक की बारात जानी थी। परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन संदीप की हत्या से परिवार की खुशी मातम में बदल गई। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम शव गांव में पहुंचा। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार ग्रामीणों में चर्चा है कि अवैध संबंध के चलते संदीप की हत्या हुई है। पुलिस इसकी जांच करने में जुटी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed