यूपी: पहले खूब पीटा, फिर मार डाला, युवक सऊदी अरब में करता था नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब से करीब दो साल बाद गांव लौटे युवक को पहले खूब पीटा और फिर फांसी का फंदा लगाकर मार डाला। जानिए क्या है पूरा मामला...
बागपत में सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बासौद गांव के युवक की पिटाई के बाद गले में फांसी का फंदा लगाकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह युवक का शव अमरपुर गढ़ी रजबाहे पुल के नीचे पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में मृतक के पिता ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई।
अमीनगर सराय के बासौद निवासी नानू का 22 वर्षीय पुत्र शाहरुख सऊदी अरब में नौकरी करता था। वह 10 दिन पहले ही दो साल बाद घर आया। मंगलवार को घर से टंकी फीटिंग के ठेकेदार रुस्तम निवासी मुजफ्फरनगर की कार लेकर गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। बुधवार की सुबह सिंघावली अहीर थाना पुलिस को सूचना मिली की कि अमरपुर गढ़ी राजबाहे पुल के नीचे युवक का शव पड़ा है।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ओमवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को रजबाहे से निकालकर शिनाख्त कराई। युवक की जेब से मिले वोटर आईडी से उसका शिनाख्त शाहरुख पुत्र नानू निवासी बासौद के रूप में हुई। युवक की पिटाई के बाद फांसी लगाकर हत्या की। उसके पूरे शरीर पर पिटाई के निशान हैं। युवक की हत्या की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। काफी संख्या में परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में मृतक के पिता नानू ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष ओमवीर सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी। शीघ्र ही मामले का खुलासा होगा।
पढ़ें : यूपी: दरोगा की पत्नी व बेटे पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौत, फोर्स तैनात
ठेकेदार की कार लौटाने गया था
शाहरुख कुछ दिन पहले टंकी फीटिंग ठेकेदार रुस्तम निवासी मुजफ्फरनगर की कार लेकर आया। मंगलवार की सुबह नौ बजे वह घर से यह कह कर गया कि वह ठेकेदार की कार लौटाने जा रहा है। ठेकेदार रुस्तम उसे टटीरी के पास मिला। शाहरुख उसे कार देकर वापस चला गया, लेकिन देर रात तक भी घर नहीं लौटा। परिजनों ने ठेकेदार रुस्तम से बात की तो उसने बताया कि वह 12 बजे के लगभग उसे कार देकर चला गया। उसे नहीं पता कि वह कहां गया है। बुधवार की सुबह उसका शव राजबाहे में पड़ा मिला।
हत्या से पहले युवक को जमकर पीटा
पिता नानू ने बताया कि शाहरुख की हत्या करने से पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की, क्योंकि उसका पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। उसको चमड़े की बेल्ट या फट्टे से पीटा है। पिटाई के बाद गले में फांसी का फंदा लगाकर मार दिया। उसके बेटे की किसी से कोई रंजिश नहीं है। वह तो सऊदी अरब में ट्रक चलाता था। दो साल बाद घर लौटा। उसके हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।
पढ़ें : देखिए- डबल मर्डर की Live तस्वीरें... मां-बेटे के सीने में उतार दीं एक दर्जन गोलियां
बहन को भेजा मैसेज, अब घर नहीं आऊंगा
मृतक की बहन मामून खान ने बताया कि मंगलवार की शाम उसके फोन पर भाई शाहरुख के फोन से मैसेज आया कि अब मैं घर नहीं आऊंगा। मैं मुंबई घूमने के लिए जा रहा हूं। इसके बाद उसने भाई के मोबाइल पर कॉल की, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। उसने बताया कि उसके भाई पर मैसेज लिखना नहीं आता था। किसी दूसरे युवक ने गुमराह करने के लिए फोन पर मैसेज किया और मैसेज करने के बाद मोबाइल फोन मृतक की जेब में डाल दिया।
पिता करते है मजदूरी
मृतक शाहरुख नौ भाई-बहन है। इनमें वह दूसरे नंबर का है। उससे बड़ी एक बहन है। उसके पिता नानू जमीन ठेके पर लेकर खेती करते हैं और मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहे हैं। मृतक शाहरुख दो साल पहले परिवार की आर्थिक स्थिति को देखकर सऊदी अरब में रुपये कमाने के लिए चला गया था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/