फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The main accused snatched the pistol from the head constable and ran away in case of death of the student in Meerut

मेरठ में छात्रा से दरिंदगी के बाद मौत: कोर्ट ले जाते वक्त पिस्टल छीनकर भागा मुख्य आरोपी, फिर मुठभेड़ में घायल

Sat, 03 Apr 2021 05:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 03 Apr 2021 05:00 PM IST
सार

  • मेरठ में छात्रा से दरिंदगी के बाद मौत, परिजनों ने किया हंगामा
  • हेड कांस्टेबल से पिस्टल छीनकर भागा मुख्य आरोपी
  • मुठभेड़ में आरोपी घायल, पुलिस ने फिर किया गिरफ्तार

विज्ञापन
The main accused snatched the pistol from the head constable and ran away in case of death of the student in Meerut
आरोपी मुठभेड़ में घायल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के सरधना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के बाद 10वीं की छात्रा की मौत के मामले का मुख्य आरोपी शनिवार को हेड कांस्टेबल से पिस्टल छीनकर भाग गया। पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने उसे मुठभेड़ में फिर से गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन


बताया गया कि सरधना थाना पुलिस दोनों आरोपियों लखन व विकास को आज कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी। इस दौरान आरोपी लखन हेड कांस्टेबल की पिस्टल छीनकर पुलिस कस्टडी से भाग गया। वहीं सूचना फ्लैश होने पर मेरठ की सर्विलांस टीम व सरधना थाना पुलिस ने कपसाड गांव में आरोपी लखन की तलाश में कॉम्बिग की। इस बीच पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई।पुलिस ने उसकी घेराबंदी करके उसके पैर में गोली मार दी। गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


ये था पूरा मामला 
दसवीं की छात्रा को सामूहिक दुष्कर्म के बाद दरिंदों ने जहरीला पदार्थ खिलाया था। यह आरोप लगाते हुए पीड़िता के चाचा ने शुक्रवार को सरधना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एक सुसाइड नोट मिलने की बात भी बताई गई है। इसकी जांच कराई जा रही है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। वहीं, गमगीन माहौल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस फोर्स की मौजूदगी में छात्रा के शव का अंतिम संस्कार हुआ। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते ग्रामीणों ने थाने में हंगामा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरधना थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी गुरुवार को ट्यूशन पढ़ने गई थी। आरोप है कि लौटते समय छात्रा को गांव के चार युवक एक खंडहरनुमा मकान में ले गए। जहां छात्रा से चार युवकों ने दरिंदगी की। इसके बाद छात्रा बदहवास हालत में घर पहुंची। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। छात्रा को मोदीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया कि दरिंदगी के बाद आरोपियों ने ही उनकी बेटी को जबरन जहरीला पदार्थ खिलाया है। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने सरधना थाने में हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: यूपी: मेरठ के बाद शामली में सामने आया थूक लगाकर रोटी बनाने का मामला, दो हिरासत में, पूछताछ जारी

वहीं, पुलिस ने गांव में दबिश देकर मुख्य आरोपी लखन और विकास को गिरफ्तार कर लिया था। उधर, पोस्टमार्टम हाउस पर भाजपा विधायक संगीत सोम और सपा नेता अतुल प्रधान कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद थे। 

अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़ 
छात्रा के पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार में लोगों की काफी भीड़ रही। भाजपा विधायक संगीत सोम पीड़ित परिवार के साथ रहे। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। चारों आरोपियों को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश है। गांव में तनाव के हालात देखते पुलिस ने फोर्स भी लगा दी। आरोपियों के घर पर भी पुलिस का पहरा है। 

अखिलेश यादव ने दुख जताया
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी अपने फेसबुक एकाउंट के माध्यम से घटना पर दुख जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री पर कानून व्यवस्था को लेकर तंज कसा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed