{"_id":"606818666467481f78505858","slug":"the-case-of-making-bread-by-spitting-has-been-revealed-and-two-people-have-been-detained-in-shamli-after-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेरठ के बाद शामली में सामने आया थूक लगाकर रोटी बनाने का मामला, दो हिरासत में, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेरठ के बाद शामली में सामने आया थूक लगाकर रोटी बनाने का मामला, दो हिरासत में, पूछताछ जारी
Sat, 03 Apr 2021 12:55 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:55 PM IST
सार
- शामली में थूक लगाकर रोटी बनाने का मामला सामने आया
- पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
विज्ञापन
शामली में थूक लगाकर रोटी बनाने का मामला सामने आया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी यूपी में मेरठ के बाद अब शामली जिले में थूक लगाकर रोटी बनाने का मामला प्रकाश में आया है। एक ढाबे पर रोटी (नान) पकाते समय उस पर थूके जाने जैसा दिखाई देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नान रोटी पकाने वाला युवक बार- बार झुकता हुआ दिख रहा है, जिसमें ऐसा लग रहा है कि युवक उस पर थूक रहा है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने इस पर संज्ञान लेते हुए युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वायरल हो रहा वीडियो शामली के एक ढाबे का पाया गया है। वीडियो के आधार पर युवक को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक अपने स्वभाव के कारण रोटी बनाते समय नीचे की तरफ बार-बार झुकता है, जिससे लगता है कि वह थूक रहा है, लेकिन अभी तक की जांच में थूकने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: हाथ में पिस्टल और तलवार लेकर डांस का वीडियो वायरल, देखिए तस्वीरें
इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उधर, मोहल्ला रामताला निवासी विवेक प्रेमी की तरफ से कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/