फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sardhana me tanav

सरधना में तनावपूर्ण शांति

Fri, 07 Oct 2016 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Fri, 07 Oct 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
sardhana me tanav
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 सरधना नगर और देहात में बुधवार को हुई घटनाओं के बाद गुरुवार को तनावपूर्ण शांति रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए छह थानों का फोर्स और पीएसी को तैनात किया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कई स्थानों पर लोगों के साथ मीटिंग की। इस दौरान लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। एसपी देहात प्रवीण रंजन दिन भर कोतवाली में कैंप किए रहे। उधर, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बालियान ने भी पीड़ितों के घर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इस दौरान उन्होेंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

सरधना में बुधवार को कई घटनाएं हुईं थी। इनसे क्षेत्र का माहौल बिगड़ते-बिगड़ते बचा। बुधवार को भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष नीरज जैन के परिवार के साथ दूसरे समुदाय के लोगों ने मारपीट की थी। कुशावली के जंगल में किसान की भैंसा लूट के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। कुशावली के नवाबगढ़ी में दूसरे समुदाय के युवकों के साथ मारपीट की गई थी। नवाबगढ़ी में झिटकरी के दो युवकों संग मारपीट हुई थी। पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए हर मामले में कार्रवाई की। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए रातभर कई जगहों पर पुलिस पिकेट तैनात रही।
विज्ञापन

गुरुवार को भी छह थानों का पुलिस फोर्स और पीएससी तैनात रही। क्षेत्र में तनाव पूर्ण शांति रही। नवाबगढी, झिटकरी तिराहा, कालंद चुंगी, देवी मंदिर, पुलिस चौकी बस स्टैंड और नगर के मुख्य मार्गों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। दोपहर के समय तहसील सभागार में एसडीएम और सीओ ने नगर और देहात के लोगों के साथ आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। मीटिंग में जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान, चेयरमैन असद गालिब, रालोद नेता ऐनूद्दीनशाह, मलखान सैनी, ठॉ. प्रीतिश, सपा विधानसभा अध्यक्ष सैय़्यद मुमताज अली, विनोद कुशावली ने भी विचार रखे। सभी ने माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही इस मामले में पुलिस का सहयोग देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम भाजपा के सांसद और केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, नीरज जैन के प्रतिष्ठान, कुशावली में मृतक किसान किरपाल और भामौरी में अशोक के यहां भी पहुंचे। झिटकरी में पूर्व प्रधान अशोक सिरोही के प्रतिष्ठान पर उन्होंने मीटिंग की। इस दौरान नेताओं संग एसडीएम राकेश कुमार और सीओ ब्रिजेश कुमार ने मीटिंग की। सभी ने सौहार्द बनाने में पुलिस प्रशासन का पूरा साथ देने की बात कही। देर शाम बसपा प्रत्याशी हाफिज इमरान ने मोहल्ला कमरानवाबान और नवाबगढ़ी पहुंचकर लोगों से बातचीत की। फिलहाल सरधना नगर और देहात में गुरुवार को भी तनावपूर्ण शांति रही। एसपी देहात प्रवीण रंजन ने क्षेत्र की स्थिति पर नजर रखने के लिए दिनभर कोतवाली में कैंप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed