फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   robery with the name of black money

ब्लैक मनी का नाम लेकर टिहरी का व्यापारी लूटा 

Fri, 18 Nov 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Fri, 18 Nov 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
robery with the name of black money
टोल प्लाजा में लगे कैमरे में कैद स्कोर्पियों। - फोटो : अमर उजाला
आपकी गाड़ी में ब्लैक मनी है। चौकी पर सीओ साहब बैठे हैं। चलो उनके पास जल्दी से। आपकी गाड़ी ट्रेस हो रही है। ब्लैक मनी लेकर जा रहे हो? इतना कहते ही स्कॉर्पियों सवार बदमाशों ने टिहरी गढ़वाल के रेडीमेड गारमेंट्स व्यापारी से गन प्वाइंट पर कैश, सोने की चेन और मारुति एसक्रॉस गाड़ी लूट ली। बदमाश व्यापारी को घायल कर शहर की तरफ फरार हो गए। दौराला पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार टिहरी गढ़वाल निवासी योगेश राजपाल रेडीमेड गारमेंट व्यापारी हैं। उनकी रिश्तेदारी मेरठ स्थित रिंगर मोबाइल शॉप के मालिक पंकज सिंह से है। वह बृहस्पतिवार को रात अपनी मारुति एसक्रॉस यूए 09ए 7700 से ऋषिकेश से मेरठ आ रहे थे। रात करीब 8:15 बजे सिवाया टोल प्लाजा पार कर वह टॉयलेट करने के लिए रुक गए। वह अपनी गाड़ी में बैठे ही थे कि पीछे से एक स्कॉर्पियो गाड़ी से उतरे बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए बदमाशों ने कहा कि तुम्हारी गाड़ी में काला धन है, कहां लेकर जा रहे हो। चलो तुम्हें चौकी पर सीओ साहब बुला रहे हैं। व्यापारी ने चलने से मना किया तो बदमाशों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान पिस्टल की बट लगने से योगेश घायल हो गए।
विज्ञापन

बदमाशों ने व्यापारी को गन प्वाइंट पर लेते हुए उनके सोने की चेन, तीन हजार रुपये और गाड़ी लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मेरठ शहर की तरफ फरार हो गए। व्यापारी ने इसकी सूचना अपने रिश्तेदार पंकज सिंह को दी। जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को घटना के बारे में बताया गया। जिस पर इंस्पेक्टर दौराला राजेश चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सूचना पर भाजपा नेता सतेंद्र भराला, पंकज चौधरी आदि भी टोल प्लाजा पर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दौराला थाने पर तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला की निकली गाड़ी
दौराला पुलिस ने करीब एक घंटे तक टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सामने आया कि पहले व्यापारी की कार क्रॉस हुई और उसके तीन बाद ही एक स्कॉर्पियो गाड़ी टोल से निकली। गाड़ी में सवार चार बदमाशों ने सफेद कपड़े पहन रखे थे। पुलिस ने गाड़ी का नंबर एचआर 01 एएकेे 0036 बताया। इंस्पेक्टर के अनुसार स्कॉर्पियो गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर अंबाला के सुनीत पूनिया के नाम पर है। इस संबंध में हरियाणा पुलिस से संपर्क किया गया है। 
मोटे कैश की रहीं चर्चाएं
पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह भी चर्चा में रहा कि व्यापारी की गाड़ी में मोटा कैश था। संभवत इसलिए बदमाश व्यापारी का पीछा कर रहे थे और गाड़ी और कैश दोनों को लूटकर ले गए। हालांकि अभी पीड़ित ने इस बारे में पुलिस को कुछ नहीं बताया है। 
मर जाऊंगा पर जाऊंगा नहीं कहीं 
खुद को पुलिस बताने वाले बदमाशों ने व्यापारी से कहा कि चलो सीओ साहब बुला रहे हैं। ब्लैक मनी लेकर घूम रहे हो? व्यापारी ने साफ कह दिया कि वह मर जाएगा, लेकिन कहीं नहीं जाएगा। उसके पास कोई ब्लैक मनी नहंी है। जिसके बाद बदमाशों ने व्यापारी को भी कार समेत अपहरण कर ले जाने का प्रयास किया। लेकिन व्यापारी भी अड गया और नहीं गया। बाद में बदमाश गाड़ी ही लूटकर ले गए।

कोट
टोल की फुटेज में आयी स्कॉर्पियो गाड़ी और बदमाशों की तलाश की जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।- राजेश चतुर्वेदी, इंस्पेक्टर दौराला 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed