फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Road accident on Highway in Meerut, Two killed, one injured

नेशनल हाइवे पर दर्दनाक हादसा: 2 दोस्तों की मौत, एक घायल, हरिद्वार जा रहे थे घूमने

Mon, 07 May 2018 10:54 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 07 May 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
Road accident on Highway in Meerut, Two killed, one injured
हाइवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में हाइवे स्थित खड़ौली चौपले पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत हो गई। इसमें कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में दो की मौत, तीन गंभीर घायल
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गुरुग्राम सेक्टर 13 निवासी योगेश पुत्र वीर सिंह, प्रिंस यादव पुत्र आनंद यादव और आदित्य सैनी पुत्र देवेंद्र सैनी रविवार सुबह बलेनो कार से हरिद्वार घूमने जा रहे थे। हाइवे पर रविवार सुबह खड़ौली चौपले पर सड़क पार कर रही ट्रैक्टर ट्राली से उनकी कार टकरा गई। इसमें प्रिंस यादव और आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह व इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने जानकारी ली। वहीं घटना का पता चलते ही तीनों दोस्तों के घरों में कोहराम मच गया। परिजन मोर्चरी पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंस जिम ट्रेनर और आदित्य बैंक मैनेजर था
पुलिस के अनुसार प्रिंस जिम ट्रेनर और आदित्य एक बैंक में प्रबंधक था। वहीं योगेश भी एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। तीनों की उम्र 20 से 23 वर्ष के बीच है। तीनों एक साथ ही पढ़े लिखे हैं। शनिवार को अचानक उन्होंने हरिद्वार घूमने का प्लान बनाया। परिजनों से सिर्फ इतना ही कहा कि बहुत जल्द ही घर लौट आएंगे। पुलिस के अनुसार तीनों की शादी नहीं हुई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed