{"_id":"5ad837264f1c1b390a8b5667","slug":"three-died-after-car-and-roadways-bus-collision-in-meerut-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में दो की मौत, तीन गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में दो की मौत, तीन गंभीर घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेेरठ
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त रोडवेज बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश से दर्दनाक खबर सामने आई है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
हादसा मेरठ के खरखोदा थाना इलाके में धनोटा गांव के पास हुआ। हापुड़ रोड पर बुधवार देर रात रोडवेज बस कि टक्कर से कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण के कारण वनवे व्यवस्था थी। खरखोदा थाना क्षेत्र के केली गांव निवासी नरेंद्र की बेटी की बुधवार की रात शादी थी। बारात गंगा नगर थाना इलाके के अम्हेड़ा गांव से आई थी।
विज्ञापन
रात करीब दो बजे जब बारात चली गई इंडिगो कार धनोता गांव के पास रोडवेज बस से टकरा गई। रोडवेज मेरठ की तरफ आ रही थी। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि बस नहीं पलटी नहीं तो बस सवार यात्री भी चपेट में आ सकते थे।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना मिलने पर खरखोदा थाने के प्रभारी एएसपी अमित कुमार आनंद और यूपी 100 की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार को काटकर घायलों को बाहर निकाला।
हादसे में कार चालक अतुल (30) पुत्र बृजमोहन यादव निवासी गंगानगर, रविकांत (23) पुत्र प्रहलाद निवासी अम्हेड़ा थाना गंगानगर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बबलू, आशु और अनिल को गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।