फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police has caught fake alcohol of one crore at Baghpat district of Uttar Pradesh

यूपी: पुलिस ने पकड़ी एक करोड़ रुपये की शराब, ट्रक में ऐसे छिपा रखी थी 1223 पेटियां

Tue, 28 Jan 2020 07:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 28 Jan 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Police has caught fake alcohol of one crore at Baghpat district of Uttar Pradesh
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में पुलिस ने दस टायरा ट्रक में शराब की 1223 पेटियां बरामद कीं। चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। यह शराब प्लाइवुड के नीचे छिपाकर लाई जा रही थी। इसके अलावा लग्जरी कार से 40 पेटी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन


एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि एएसपी अनिल कुमार सिसौदिया और सीओ बड़ौत आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ौत में सराय रोड मंडी चौकी के पास तलाशी ली। इसी दौरान दस टायरा ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो चालक ने ट्रक की रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उसे रुकवा लिया। तलाशी में प्लाइवुड के नीचे छिपाकर रखी गईं चंडीगढ़ मार्का अंग्रेजी शराब की 1223 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक आकाश पुत्र नाहर सिंह निवासी केसरी थाना गंगीरी जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शराब के 17 ठेकों का पार्टनर है डॉक्टर, पर्दाफाश होने पर अफसर हैरान, टीम को मिलेगा एक लाख का इनाम
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी के मुताबिक बरामद शराब की कीमत बाजार मूल्य के हिसाब से करीब एक करोड़ रुपये है। इसकी सप्लाई बिहार के सिवान जिले में होनी थी। इसके अलावा छपरौली रोड से एक लग्जरी कार से 40 पेटी देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद की। हालांकि आरोपी भाग गया। 

अब तक पकड़ी आठ करोड़ की शराब
शराब तस्करी थम नहीं रही है। जिले में बॉर्डर पर चेकिंग में पुलिस अवैध शराब की एंट्री रोकने में नाकाम साबित हो रही है। एसपी का कहना है कि पिछले एक साल में अब तक आठ करोड़ रुपये की शराब पकड़ी चुकी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed