Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kisan Sena laid siege to the police station; called off the protest following assurances of action.

Meerut News: किसान सेना ने घेरा थाना, कार्रवाई के आश्वासन पर खत्म किया धरना

Tue, 10 Nov 2026 07:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Kisan Sena laid siege to the police station; called off the protest following assurances of action.
सरधना। गांव कुशावली में मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज किसान सेना के कार्यकर्त
- गांव कुशावली में मारपीट और महिला की सोने की चेन छीनने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गांव कुशावली में मारपीट और महिला से सोने की चेन छीनने के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज किसान सेना के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को थाने पर धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिए जाने के बाद धरना समाप्त किया गया।
पीड़ित पक्ष की ओर से गौतम सोम ने बताया कि छोटी दिवाली के दिन वह अपने घर से घेर की ओर जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी मां अंजू के साथ भी मारपीट की गई और उनके गले से सोने की चेन छीन ली गई। पीड़ित पक्ष ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप है कि शिकायत के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

मंगलवार को किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाने पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। काफी देर तक थाने में गहमागहमी रही। बाद में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद संगठन ने धरना समाप्त किया। इस दौरान गौरव यादव, राकेश नागर, प्रशांत भार्गव, प्रिंस शर्मा, तेजा शर्मा, मिलन चौधरी, आकाश पंडित, बंटी और विष्णु सोम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed