फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शराब के 17 ठेकों का पार्टनर है डॉक्टर, पर्दाफाश होने पर अफसर हैरान, टीम को मिलेगा एक लाख का इनाम

Thu, 19 Sep 2019 01:56 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 19 Sep 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
Police busted a big gang of fake alcohol in Muzaffarnagar and team will get a reward of one lakh
गिरोह का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

नकली शराब बनाने वाले गिरोह के सदस्य इतने शातिर थे कि उन्होंने मुजफ्फरनगर जनपद में बहुत बड़े स्तर पर नकली शराब का धंधा फैलाया हुआ था। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पकड़े गए गिरोह के सदस्यों में से एक जितेंद्र उर्फ डॉक्टर निवासी जाट कॉलोनी जिले के 17 शराब ठेकों में पार्टनर है। ऐसे में उसके लिए शराब ठेकों पर नकली शराब की सप्लाई करना बेहद आसान था। 



वहीं जांच में सामने आया है कि करीब दो साल से चल रहा नकली शराब का यह धंधा जनपद में इतने गहरे तक पैंठ बना चुका था कि शराब ठेकों पर डिस्टलरी निर्मित असली शराब के बजाए बड़े पैमाने पर नकली शराब बेची जा रही थी। गिरोह के और भी सदस्य हैं, जिनमें से छह आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। जनपद में जिन शराब ठेकों पर नकली शराब बेची जा रही थी, उनके संचालकों व सेल्समैनों को भी ट्रेस किया जा रहा है।

Police busted a big gang of fake alcohol in Muzaffarnagar and team will get a reward of one lakh
शाहदरा में तैयार करा रहे थे रैपर और होलोग्राम - फोटो : अमर उजाला

शाहदरा में तैयार करा रहे थे रैपर और होलोग्राम
नकली शराब रैकेट चला रहे आरोपी शराब बनाने से लेकर सप्लाई करने तक सब कुछ सुनियोजित तरीके से चला रहे थे। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि अमित पुत्र इंद्रपाल अपने घर तहखाने में तस्करी की शराब लाकर उसे पव्वे व बोतलों में भरकर होलोग्राम, रैपर व क्यूआर कोड लगाकर माल तैयार करता था। यहां से जितेंद्र उर्फ डॉक्टर, देवेंद्र, नरेश व गुड्डू माल को शराब ठेकों व देहात क्षेत्र में सप्लाई करते थे। अलग-अलग ब्रांड की शराब के रैपर, ढक्कन, होलोग्राम व क्यूआर कोड तैयार करने की व्यवस्था दिनेश, सोमेश व नरेश संभालते थे, जो यह सारा माल शाहदरा की श्रीश्याम पैकर्स के प्लांट में सुरेश खटुआ व चमनपाल के माध्यम से तैयार कराते थे।

Police busted a big gang of fake alcohol in Muzaffarnagar and team will get a reward of one lakh
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

जिस प्रदेश का ब्रांड, वहां भेजी जाती थी उसी ब्रांड की नकली शराब
नकली शराब तैयार कर शराब ठेकों व देहात क्षेत्रों में सप्लाई करने वाले रैकेट में शामिल आरोपियों का यह धंधा देशभर के 50 से अधिक जनपदों में नकली शराब बनाकर सप्लाई की जाती थी। इसके लिए जिस राज्य में जो ब्रांड चलता था, उसी ब्रांड की नकली शराब तैयार कर सप्लाई की जाती थी। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि नकली शराब रैकेट से जुड़े आरोपियों का धंधा उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश समेत नौ राज्यों में फैला हुआ था। यूपी की बात करें तो जनपद सुल्तानपुर, गोरखपुर, गाजीपुर, कानपुर, अलीगढ़, बिजनौर, सहारनपुर आदि में नकली शराब सप्लाई की जा रही थी। आरोपियों के कब्जे से मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, हापुड़ व काशीपुर डिस्टलरी का नकली माल बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police busted a big gang of fake alcohol in Muzaffarnagar and team will get a reward of one lakh
गिरोह का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

भंडाफोड़ करने वाली टीम को एक लाख का इनाम
नकली शराब रैकेट का भंडाफोड़ करने में क्राइम ब्रांच स्वाट टीम के प्रभारी प्रवेश कुमार के साथ ही एसआई जितेंद्र अंबावत, कांस्टेबल सोनू, हरवेंद्र, अशोक खारी आदि शामिल रहे। वहीं, शहर कोतवाल इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का भी रैकेट के भंडाफोड़ में अहम भूमिका रही। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि नेशनल स्तर के नकली शराब रैकेट का खुलासा करने वाली टीम को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्था द्वारा एक लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

शराब ठेकों की जांच को चलेगा सात दिवसीय अभियान
नकली शराब रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि नकली शराब की धरपकड़ के लिए अब जनपद में सात दिवसीय अभियान चलाया जाएगा। इसमें प्रत्येक शराब ठेके व वहां उपलब्ध शराब की जांच की जाएगी। वहीं, प्रकरण में किसी भी डिस्टलरी की संलिप्तता की आशंका को देखते हुए उनकी भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Police busted a big gang of fake alcohol in Muzaffarnagar and team will get a reward of one lakh
एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला

यह हुई बरामदगी
पुलिस ने यहां से देशी व अंग्रेजी शराब के 30.07 लाख ढक्कन, 24.89 लाख नकली रैपर, 4.92 लाख होलोग्राम, नकली देशी शराब तोहफा मार्का 730 पव्वे, एनवी पंजाब मार्का शराब 1248 पव्वे, क्रेजी रोमियो मार्का शराब की 45 बोतल, खुली शराब 43 लीटर, देशी शराब की 37 खाली पेटी, रॉयल स्टैग बोतल के कवर की तीन बोरी, तीन कारें व एक बाइक बरामद की गई है।

ये किए गए गिरफ्तार
- अमित पुत्र इंद्रपाल, निवासी मोहल्ला कृष्णापुरी
- जितेंद्र उर्फ डॉक्टर पुत्र बुद्धसिंह, निवासी भौराकलां, हाल जाट कॉलोनी।
- अनूप उर्फ कल्लू पुत्र कुंवरपाल सिंह, निवासी अंकित विहार।
- दिनेश करनवाल पुत्र प्रेमचंद निवासी बचनसिंह कॉलोनी।
- बबलू पुत्र मूलचंद निवासी गांव बरवाला, शाहपुर।
- देवेंद्र उर्फ देबू पुत्र रामनाथ, निवासी गांव तावली, शाहपुर।
- विजयपाल पुत्र रामस्वरूप, मूल निवासी कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश व हाल रामलीला टिल्ला।
- हितेश कुमार पुत्र सुरेंद्र निवासी गांव मवींकला, थाना बालैनी, बागपत।
- नितिन उर्फ गुड्डू पुत्र सुखपाल सिंह, निवासी अंगदपुर जौहरी, थाना बिनौली, बागपत।
- सोमेश कुमार पुत्र रामकिशन, निवासी जैथरा फाटक, धामपुर, बिजनौर।
- सुरेश खटुआ पुत्र मागुनी खटुवा निवासी मानसरोवर पार्क, नई दिल्ली।
- नरेश पुत्र रामस्वरूप, निवासी गांव रुहासा, थाना दौराला, मेरठ।
फरार आरोपी
- चमनपाल उर्फ सागर पुत्र लक्ष्मीचंद, निवासी अशोक नगर, शाहदरा, राकेश उर्फ कल्लू निवासी जनपद बागपत
और चार अन्य।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed