Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   NHAI imposes a fine of 15 lakh in the Bijwasan toll assault case

Gurugram News: बिजवासन टोल मारपीट मामले में एनएचएआई ने लगाया 15 लाख जुर्माना

Tue, 10 Nov 2026 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
NHAI imposes a fine of 15 lakh in the Bijwasan toll assault case
- टोल संचालन कंपनी के चार कर्मचारी बर्खास्त, ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी के साथ कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित बिजवासन टोल प्लाजा पर कार सवार परिवार से मारपीट के मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कार्रवाई की है। टोल संचालन करने वाली कंपनी रिद्धि सिद्धि एसोसिएट पर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी भी दी गई है। वहीं, कंपनी ने मारपीट में शामिल चार कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है।

टोल प्लाजा पर पांच नवंबर को हुई मारपीट का वीडियो नौ नवंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें टोलकर्मी कार सवार दो पुरुषों और एक बुजुर्ग महिला के साथ बूम बैरियर से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। एनएचएआई के दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय ने मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई की है। बताया गया कि कार के ब्लैकलिस्टेड फास्टैग को लेकर विवाद शुरू हुआ था। फास्टैग में रुपये नहीं होने से टोल शुल्क भुगतान पर बहस हुई, जो मारपीट में बदल गई। दिल्ली पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और प्रबंधन से पूछताछ की। एनएचएआई के परियोजना निदेशक भवनेश कुमार ने कहा कि टोलकर्मियों को कानून हाथ में लेने या यात्रियों पर हमला करने का अधिकार नहीं है। कंपनी के खिलाफ अनुबंध की शर्तों और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article