फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Paratapura thirah young man shot dead

परतापुर तिराहे पर युवक की गोलियां बरसाकर हत्या

Tue, 16 Apr 2019 04:00 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Tue, 16 Apr 2019 04:00 AM IST
विज्ञापन
Paratapura thirah young man shot dead
थाने में बैठे आरोपी - फोटो : अमर उजाला
 परतापुर तिराहे पर रविवार देर रात स्विफ्ट कार में बैठे एक युवक की दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। यह युवक अपने चार दोस्तों के साथ दिल्ली लौट रहा था। घटना के वक्त दो युवक तिराहे पर ढाबे से पानी की बोतल लेने गए थे। जबकि ड्राइविंग सीट पर मौजूद दूसरे युवक को छर्रे तक नहीं लगे। घटना को अंजाम देकर हत्यारे आसानी से फरार हो गए। पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए चारों दोस्तों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मवाना थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सठला निवासी लईक (23) पुत्र अनीस दिल्ली के बटला हाउस के पास कपड़े की कढ़ाई का काम करता था। रविवार रात लईक अपने दोस्तों सुहेल, बाबर, कादिर व अली अब्बास के साथ दोस्त यामीन कुरैशी की शादी में हापुड़ चुंगी स्थित मोती महल में आया था। पांचों दोस्त रविवार देर रात करीब 2:30 बजे स्विफ्ट कार से दिल्ली लौट रहे थे। तभी परतापुर तिराहा स्थित बालाजी ढाबा के पास उन्होंने कार रोक ली। लईक के साथी होटल से पानी की बोतल लेने के लिए उतर गए। कार में लईक और ड्राइविंग सीट पर सुहेल बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान दो बदमाश आए और लईक को निशाना बनाते ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोलियां चलते ही वहां पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

बदमाश वारदात करने के बाद आसानी से फरार हो गए। घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर परतापुर तपेश्वर सागर मौके पर पहुंचे। लईक के दोस्तों से पूछताछ की। शव पोस्टमार्टम भेजने के बाद पुलिस ने चारों दोस्तों को हिरासत में ले लिया। दोस्तों ने बताया कि कार के अंदर से छह खोखे मिले जबकि चार खोखे कार के बाहर पडे़ मिले। लईक के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि दिल्ली की तरफ से आए कार सवार युवकों ने स्विफ्ट कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई, जिसमें गोली लगने से लईक की मौत हो गई। लईक के माथे पर, सिर के पीछे और दिल के पास तीन गोलियां लगीं। सूचना पर लईक के परिजन परतापुर थाने पहुंचे। लईक के भाई नदीम ने अज्ञात लोगों के खिलाफ  हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस कदम की दूरी पर खून से सना मिला कोट
जिस कार में लईक की हत्या हुई, उससे करीब दस कदम दूर झाड़ियों में लईक का खून से लथपथ कोट पड़ा मिला। यह कोट खून को पोंछकर झाड़ियों में किसने फेंका, यह संदेह के दायरे में है। स्विफ्ट कार के आगे के शीशे पर गोलियों के तीन निशान मिले हैं। पुलिस को कार के अंदर से पांच खोखे मिले हैं। अंदेशा है कि लईक की हत्या का घटनास्थल दूसरा हो सकता है। पुलिस की सर्विलांस टीम जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed