फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   newborn baby dide in mother in law and daughter-in-law fighting

सास-बहू की हाथापाई में मासूम की मौत

Tue, 25 Aug 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 25 Aug 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
newborn baby dide in mother in law and daughter-in-law fighting
सास-बहू के झगड़े में दो माह के मासूम की जान चली गई। मकान पर कब्जे को लेकर सास-बहू के बीच नोकझोंक और गालीगलौज के बाद हाथापाई हुई, तो बच्चा हाथ से छूटकर जमीन पर गिर पड़ा। गिरते ही बच्चे की सांसें रुक गईं। आननफानन में उसे पास के डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मृत बच्चे की दादी और चाचा को हिरासत में ले लिया है। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन


भावनपुर थानाक्षेत्र के शिवशक्ति नगर निवासी करण एक स्पोर्ट्स फैक्ट्री में कर्मचारी है। मकान के बंटवारे को लेकर करण का अपने छोटे भाई जीतू और मां कुसुम से विवाद चल रहा था। रविवार देर रात करण की पत्नी पारुल का अपनी सास के साथ झगड़ा हो गया। दोनों ओर से गालीगलौज होने लगी।
विज्ञापन


हाथापाई के दौरान छीनाझपटी में पारुल की गोद से उसका दो माह का मासूम फर्श पर गिर पड़ा। शोर मचने पर भीड़ लग गई। परिजन बच्चे को पड़ोस के झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। करण और पारुल ने अपने बच्चे की मौत का कारण मां और भाई को बताया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दंपति की शिकायत पर जीतू और कुसुम को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटा लौटा दो, नहीं चाहिए मकान
मासूम की मौत पर दंपति का रो-रोकर बुरा हाल था। पारुल और करण बार-बार कह रहे थे कि हमारा बेटा लौटा दो, हमें कोई मकान नहीं चाहिए। इस घटना की जानकारी पर पारुल के मायके वाले भी पहुंच गए। देर शाम तक परिवार और रिश्तेदारों का मकान पर तांता लगा हुआ था।

करण ने अपने भाई और मां पर आरोप लगाया कि उनके कारण ही बेटे की मौत हुई है। दोनों को हिरासत में ले रखा है। जांच-पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- मोहन सिंह, एसओ भावनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed