फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   For newly married women, dowry murder by hanging, police detained husband

शादी के 24 वें दिन ही ससुरालियों ने युवती को मार डाला, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

Mon, 19 Dec 2016 01:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 19 Dec 2016 01:19 PM IST
विज्ञापन
For newly married women, dowry murder by hanging, police detained husband
पिंकी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दबथुवा गांव में रविवार सुबह दहेज लोभियों ने नव विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी। महिला ने कुछ देर पहले ही अपने परिजनों को फोन कर पति से हत्या का खतरा जताया था। मायके पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र के भटौना निवासी मनवीर सिंह अपने परिवार के साथ लालकुर्ती क्षेत्र के कसेरूखेड़ा से सटी सैनिक कॉलोनी में रहते हैं। मनवीर आर्मी में हैं। उन्होंने अपनी बेटी पिंकी (23) की शादी 25 नवंबर 2016 को सरधना क्षेत्र के दबथुवा निवासी विवेक पुत्र ओमबीर के साथ की थी। विवेक आर्मी में है और असम के डिबरुगढ़ में तैनात है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में आठ लाख रुपये की मांग कर रहे थे। रविवार सुबह नौ बजेे पिंकी ने अपने मायके में फोन करते हुए कहा कि दहेज में आठ लाख रुपये के लिए उत्पीड़न किया जा रहा है। उसकी हत्या भी की जा सकती है। जिसके बाद विवाहिता की मां ने पिंकी को लेने के लिए अपने बेटे मोहित को भेज दिया। कुछ देर बाद फिर से फोन आया और कहा कि पिंकी ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया है। मोहित दबथुवा पहुुंचा तो तब तक फंदे पर लटक रही पिंकी को नीचे उतार लिया था। पिंकी को कंकरखेडा के कैलाशी हास्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिंकी के पिता मनवीर सिंह और एमईएस में तैनात चंद्रवीर सिंह भी पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। कंट्रोल रूम पर सूचना के बाद यूपी 100 की गाड़ी पहुंची बाद में सरधना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोर्चरी पर भी परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया। एसएसआई सरधना शैलेंद्र दीक्षित ने बताया कि महिला के पिता की तहरीर पर पति विवेक, देवर विनेश, सास ओमवती और ससुर ओमबीर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed