फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Sardhana Murder Case: BJP MLA Sangeet Som provided five lakh financial help to the victim's family and attacked Akhilesh Yadav

सरधना हत्याकांड: विधायक संगीत सोम बोले- आरोपियों को फांसी दिलाकर रहेंगे, परिवार को दी पांच लाख की मदद

Tue, 12 Jan 2021 05:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Jan 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
Meerut Sardhana Murder Case: BJP MLA Sangeet Som provided five lakh financial help to the victim's family and attacked Akhilesh Yadav
विधायक संगीत सोम ने पीड़ित परिवार से बातचीत की - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सरधना में जूता व्यापारी की हत्या मामले में भाजपा विधायक संगीत सोम ने आरोपियों को फांसी दिलाने की बात कही है। संगीत सोम ने मंगलवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर बातचीत की और पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद भी की। इस दौरान संगीत सोम ने अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। सोम ने कहा सपा सरकार के समय में सरधना में दो युवकों की हत्या हुई थी, लेकिन अखिलेश सरकार ने पीड़ित परिवार की कोई मदद नहीं की थी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा यूपी में भाजपा की सरकार है। योगी सरकार में किसी भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा। जूता व्यापारी की हत्या मामले में भी दो आरोपियों को मुठभेड़ में गोली मार दी गई। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   
विज्ञापन


शनिवार रात हुई जूता व्यापारी दीपक प्रजापति की हत्या का सोमवार रात पुलिस ने खुलासा कर दिया था। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हत्या में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात का कहना है कि पड़ोसी युवक ने अपने भाई व अन्य के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया गया। युवा व्यापारी ने उसकी चचेरी बहन के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बागपत में दिनदहाड़े युवक की गोलियां बरसाकर हत्या, वारदात के वाद हमलावर फरार


मोहल्ला खेवान निवासी दीपक पुत्र ओमपाल कि शनिवार रात बस अड्डा चौकी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के खुलासे को लेकर दो दिन बखेड़ा हुआ। भाजपा विधायक संगीत सोम खुद पीड़ित परिवार के साथ धरने पर बैठे और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि सोमवार रात इंस्पेक्टर सरधना बृजेश सिंह और क्राइम ब्रांच टीम घटना के खुलासे के लिए लगी थीं। मुखबिर से जानकारी मिली कि दो बाइकों पर चार युवक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सरधना में दौराला गंगनहर पुल के समीप बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें नदीम उर्फ नंदू पुत्र रहीसुद्दीन और शादाब पुत्र रहीसुद्दीन पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजा। वहीं, दूसरी बाइक पर भाग रहे समीर एवं मयूर पुत्रगण सलीम को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो बाइक, दो तमंचे व चार कारतूस बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: फूफा ने भतीजे को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, फिर उगला हत्या का राज

एसपी देहात ने बताया कि व्यापारी दीपक के घर के पास में ही मुख्य आरोपी शादाब की चचेरी बहन परिवार के साथ रहती है। दीपक ने उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे। शादाब को दो दिन पहले इसका पता चला। उसने अपने भाई और दो अन्य के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। शनिवार रात दीपक अपने साथी के साथ होटल से खाना खाकर लौट रहा था। दो बाइकों पर चारों युवक पहुंचे और नदीम ने तमंचे से दीपक पर गोली चलाने का प्रयास किया परंतु फायर मिस हो गया। इस पर दूसरी बाइक सवार शादाब ने दीपक के सिर में तमंचा सटाकर गोली मार दी और फरार हो गए थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed