फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The crooks has shot dead a young man in Baghpat of Uttar Pradesh

बागपत में दिनदहाड़े युवक की गोलियां बरसाकर हत्या, वारदात के वाद हमलावर फरार

Tue, 12 Jan 2021 04:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Jan 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
The crooks has shot dead a young man in Baghpat of Uttar Pradesh
घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में बागपत जनपद के बड़ौत में मंगलवार को सरेआम युवक की हत्या कर दी गई। बिनौली फाटक के पास बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। तीन गोलियां पेट में लगने से युवक की मौके पर ही मौत। इसके बाद हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। 

विज्ञापन


दोघट थाना क्षेत्र के दाहा गांव निवासी राशिद (32) मंगलवार दोपहर के समय बाइक पर सवार होकर बिनौली रोड फाटक से गुजर रहा था। पीछे से दो बाइक पर सवार होकर आए पांच युवकों ने उसके ऊपर गोलियां चला दीं। सरेआम गोलियां चलते ही वहां भगदड़ मच गई। राशिद के पेट में तीन गोलियां लगी हैं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जासूसी में गिरफ्तार पूर्व सैनिक का मेरठ से बड़ा कनेक्शन, खुफिया विभाग सतर्क, जल्द खुलेंगे गहरे राज
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही सीओ बड़ौत आलोक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक युवक के शव को सीएचसी बड़ौत भिजवाया दिया है। सीओ का कहना है कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय युवा दिवस: मिलिए इन युवाओं से, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्र में कमाया बड़ा नाम, तस्वीरें

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed