Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There will be strict police surveillance from the riverbanks to the markets during Chhath.

Gorakhpur News: छठ पर घाटों से बाजार तक रहेगी पुलिस की कड़ी निगरानी

Fri, 13 Nov 2026 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
There will be strict police surveillance from the riverbanks to the markets during Chhath.
- शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित होंगी 234 प्रतिमाएं, संवेदनशील घाटों पर ड्रोन से होगी निगरानी
विज्ञापन


- जलाशयों पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें रहेंगी मुस्तैद

गोरखपुर। छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर जिले में करीब 234 प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। प्रमुख घाटों और जलाशयों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। संवेदनशील घाटों की निगरानी ड्रोन से की जाएगी, जबकि जलाशयों के किनारे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें मुस्तैद रहेंगी। पुलिस ने घाटों पर सुरक्षा, यातायात और विसर्जन की व्यवस्था के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की हैं।
छठ पर्व की तैयारियों के तहत पुलिस और प्रशासन ने प्रतिमा स्थापना वाले सभी स्थानों की सूची तैयार कर ली है। बीट पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजकों और स्थानीय लोगों के संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां निगरानी बढ़ाई जा रही है, ताकि भीड़ बढ़ने से पहले ही व्यवस्था संभाली जा सके।
विज्ञापन

डीआईजी रेंज डॉ. एस चनप्पा ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और महिलाओं के लिए अलग मार्ग बनाने के निर्देश दिए हैं। जलाशयों में डूबने की घटनाएं रोकने के लिए गोताखोरों की टीमों को सक्रिय रखने और प्रत्येक घाट पर नाव की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। संवेदनशील घाटों पर ड्रोन से निगरानी के साथ पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
फलमंडी में भी तैनात रहेगी अतिरिक्त फोर्स
छठ पर्व के शुरुआती दो दिनों में परंपरागत खरीदारी के लिए फलमंडी क्षेत्र में हजारों लोगों की भीड़ जुटती है। बाहर से आने वाले फल व्यापारियों और श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए यहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सुबह से देर शाम तक पुलिसकर्मी बाजार की गतिविधियों पर नजर रखेंगे, ताकि खरीदारी के दौरान भीड़ और यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed