{"_id":"6af638ceebed70c16e0c7434","slug":"gold-and-silver-jewellery-weighing-25-tolas-stolen-from-house-panipat-news-c-244-1-pnp1006-167497-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मकान से 25 तोले सोने-चांदी के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मकान से 25 तोले सोने-चांदी के जेवर चोरी
Fri, 13 Nov 2026 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 13 Nov 2026 03:38 AM IST
विज्ञापन
घर की अलमारी से गायब हुएआभूषण के खाली डिब्बे दिखाते पीड़ित। संवाद
समालखा। मॉडल टाउन स्थित छाबड़ा वाली गली में एक मकान से करीब 25 तोले सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए गए। पीड़िता ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। समालखा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वार्ड-11 के अंतर्गत मॉडल टाउन की छाबड़ा वाली गली निवासी महिला चांद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह अक्टूबर को वह अपने पति धीरज के साथ वैष्णो देवी गई थी। घर पर उनके बच्चे और सास-ससुर मौजूद थे। 10 अक्तूबर को वह वापस लौट आए थे। घर की पहली मंजिल पर तीसरे कमरे में रखी अलमारी की चाबी आसपास ही रखी हुई थी।
उन्होंने बताया कि 29 अक्तूबर को करवाचौथ के दिन जब उन्होंने अलमारी खोली तो उसमें पॉलीथीन और अलग-अलग डिब्बों में रखे करीब 25 तोले सोने-चांदी के जेवर गायब मिले। चोरी हुए आभूषणों में सोने के चार कड़े, एक किटी सेट, दो सोने की चेन, तीन जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी झुमकी, एक मंगलसूत्र, एक महिला की सोने की अंगूठी, दो पुरुषों की अंगूठियां, वैष्णो माता का एक सोने का लॉकेट और दो जोड़ी चांदी की पाजेब शामिल हैं।
विज्ञापन
अचानक जेवर गायब मिलने पर महिला और परिवार के लोग हैरान रह गए। कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। समालखा थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि महिला की शिकायत अभी मिली है। इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद