{"_id":"6af63669e5342f56da0018c4","slug":"another-accused-in-a-life-threatening-attack-arrested-panipat-news-c-244-1-pnp1001-167510-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जानलेवा हमला करने का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जानलेवा हमला करने का एक और आरोपी गिरफ्तार
Fri, 13 Nov 2026 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 13 Nov 2026 03:28 AM IST
विज्ञापन
समालखा। कॉलेज से घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों की बाइक को टक्कर मारने के बाद एक युवक के ऊपर स्कॉर्पियो चढ़ाकर जानलेवा हमला करने के मामले में समालखा थाना पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान यतिन निवासी अलीपुर खालसा घरौंडा, करनाल हाल निवासी विकास नगर तहसील कैंप के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को उसके पैतृक गांव अलीपुरा से काबू कर अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा बरामद कर लिया है। वीरवार को रिमांड पूरा होने पर आरोपी को पुनः न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
समालखा थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि जींद जिले के सफीदों क्षेत्र के गांव डिडवाड़ा निवासी प्रिंस ने समालखा पुलिस को शिकायत दी थी कि वह और उसके ताऊ का लड़का वंश पट्टीकल्याणा स्थित पाइट कॉलेज में पढ़ते हैं। कॉलेज में ही पढ़ने वाले पट्टीकल्याणा निवासी विवेक उर्फ कन्नू व अक्षित छौक्कर उर्फ खरपाटी ने गत छह सितंबर को अपने साथियों के साथ मिलकर उनसे गाली-गलौज की थी और टांग तोड़ने की धमकी दी थी।
10 सितंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे जब दोनों भाई बाइक पर कॉलेज से घर लौट रहे थे। ढोडपुर गांव में नहर पुल के पास पीछे से आई एक तेज रफ्तार काली स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे वंश के ऊपर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ा दी और बैक कर दोबारा कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी और अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। संवाद