फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: A man was beaten to murder his nephew in Meerut

खौफनाक वारदात: फूफा ने भतीजे को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, फिर उगला हत्या का राज

Tue, 12 Jan 2021 04:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Jan 2021 04:05 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: A man was beaten to murder his nephew in Meerut
बच्चे का फाइल फोटो और आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में रोहटा थाना क्षेत्र के पूठखास गांव में बुआ के घर आए भतीजे की फूफा ने ही शराब के नशे में पीट-पीटकर हत्या कर दी। यही नहीं फूफा ने परिजनों को गुमराह करने के लिए कई बार बयान भी बदले, हालांकि इस मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पिटाई और गला घोंटकर हत्या करने का खुलासा हुआ है। हत्या को लेकर परिवार वालों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


सरूरपुर थाना के गांव रिठाली निवासी विनोद गिरी ने सोमवार देर रात रोहटा थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसका बेटा वासु (8 वर्ष) अपनी बुआ रेशम निवासी पूठखास के यहां आया हुआ था। सोमवार की रात परिवार वालों ने सूचना दी कि उसके बेटे की मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जासूसी में गिरफ्तार पूर्व सैनिक का मेरठ से बड़ा कनेक्शन, खुफिया विभाग सतर्क, जल्द खुलेंगे गहरे राज
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो बेटे का शव पड़ा हुआ था। इसे लेकर रेशम के पति रविंद्र ने परिजनों को पहले बताया कि उसकी मौत नहाते समय हुई है, तो कभी कुछ और बताया। इसे लेकर उसने कई बार बयान बदले। इसके बाद वह मौके से भाग गया। हालांकि पुलिस ने रात में ही उसे गिरफ्तार कर लिया और उसने पुलिस को पूरा घटनाक्रम बता दिया। 

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय युवा दिवस: मिलिए इन युवाओं से, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्र में कमाया बड़ा नाम, तस्वीरें

उधर, मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई। जिसमें पिटाई और गला घोंटकर हत्या करने का खुलासा हुआ है। आरोपी फूफा रविंदर ने पुलिस को बताया कि वह शराब के नशे में था वासु शैतानी कर रहा था। इसे लेकर उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वासु की हत्या को लेकर परिवार वालों ने आरोपी फूफा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। वहीं पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने की पूरी तैयारी कर ली है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed