फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Police has made a big disclosure in the case of Amit Bansal suicide and attack on wife Pinky through CCTV footage

खौफनाक सच: ससुर ने पहले बहू पिंकी को लात-घूंसों से पीटा, फिर कटर से किए थे ताबड़तोड़ वार, ऐसे खुला राज

Fri, 08 Oct 2021 01:00 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 Oct 2021 01:00 AM IST
सार

सीसीटीवी फुटेज से जो खुलासा हुआ है, उसमें अमित के पिता रामकिशन बंसल का दागदार चेहरा सामने आया है। बेटे की आत्महत्या के बाद रामकिशन ने बहू को पहले लात-घूंसों से पीटा और फिर उसकी गर्दन पर कटर चला दिया।

विज्ञापन
Meerut Police has made a big disclosure in the case of Amit Bansal suicide and attack on wife Pinky through CCTV footage
meerut news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ शहर के चर्चित अमित आत्महत्या प्रकरण में सीसीटीवी की फुटेज स्पष्ट होने के बाद पूरी कहानी बदल गई है। अब तक जो पुलिस भी पिंकी द्वारा खुद गर्दन पर कटर मारने के दावे कर रही थी वही अब बैकफुट पर आ गई है। फुटेज से जो खुलासा हुआ है, उसमें अमित के पिता रामकिशन बंसल का दागदार चेहरा सामने आया है। बेटे की आत्महत्या के बाद रामकिशन ने बहू को पहले लात-घूंसों से पीटा और फिर उसकी गर्दन पर कटर चला दिया। पिंकी तड़पती रही लेकिन, रामकिशन का कलेजा नहीं कांपा। फुटेज और एसआईटी की जांच में सच सामने आने के बाद पुलिस ने पिंकी के पिता की तहरीर पर रामकिशन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी रामकिशन को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


शास्त्रीनगर में इंटीरियर डिजाइनर अमित बंसल की आत्महत्या में अहम सबूत के तौर पर सामने आई सीसीटीवी फुटेज ने दिल दहला देने वाली हकीकत बयां की है। इस फुटेज को देखकर यह स्पष्ट हो गया है कि परिवार में रिश्ते सिर्फ नाम के रह गए थे। फुटेज के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि अमित के आत्महत्या करने के बाद जब पिंकी वहां पहुंची तो फंदे पर झूलता देख उसे उतारने की कोशिश की। बहुत देर तक कशमकश के बाद भी फंदा नहीं खुला तो उसने पेपर कटर से फंदा काट दिया। अमित का बेजान शरीर नीचे गिर गया। पिंकी को यकीन नहीं हुआ कि अमित की मौत हो चुकी है। वह उसके शरीर को बार-बार हिलाती रही। चीखती-चिल्लाती रही। अमित उठ जाओ, अमित आंख खोलो। लेकिन अमित की सांसें बहुत देर पहले ही साथ छोड़ चुकी थीं।
विज्ञापन


न सास को दया आई न ससुर के हाथ कांपे 
फुटेज में नजर आ रहा है कि जब पिंकी को लग गया कि अमित अब जिंदा नहीं है तो उसने पहले उसी फंदे को अपने गले में डालने की कोशिश की लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हुई। इसके बाद उसने कटर से अपने हाथ की नस काट ली और अमित के साथ लिपटकर रोने लगी। इस सारे वाकये के दौरान अमित की मां कोने में खड़ी चुपचाप सब देखती रही। इसी दौरान आठ माह की पोती इक्कावीरा को गोद में लेकर रामकिशन वहां पहुंच गए। उन्होंने जाते ही अमित के शव से लिपटी लहूलुहान पिंकी को बुरी तरह लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद रामकिशन ने जमीन पर पड़ा कटर उठा लिया। फुटेज में यहीं से धुंधलापन है। लेकिन मौका-ए-वारदात का सीन यह स्पष्ट कर रहा है कि रामकिशन द्वारा उठाया गया कटर फेंका नहीं गया था। पिंकी की गर्दन पर उसी से वार किए गए। क्योंकि पहली फुटेज में पिंकी ने सिर्फ अपने हाथ की नस काटी, गर्दन पर वार रामकिशन ने ही किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लखीमपुर जाने पर बवाल: ...जब थमा सिद्धू का काफिला, खूब हुआ हंगामा, तोड़े गए पुलिस के बैरियर, देखें मौके की ये 9 तस्वीरें

नोएडा के अस्पताल में वेंटिलेटर पर पहुंची पिंकी
हाथ की नस और गर्दन पर हुए वार के चलते पिंकी चार दिन से नोएडा जेपी हॉस्पिटल में मौत से लड़ रही है। गुरुवार को उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। देर रात तक डॉक्टर कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं थे। 

पिंकी के भाई और पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज 
पिंकी के भाई मोहित व फिर उसके पिता मनोज गुप्ता ने बेटी पर हमला होने का आरोप लगाकर बुधवार को नौचंदी थाने में तहरीर दी थी। एसआईटी की रिपोर्ट के बाद गुरुवार को मनोज गुप्ता ने बेटी पिंकी के ससुर पर ही हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। इसके बाद पुलिस ने देर रात रामकिशन के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मामला दर्ज कर लिया। देर रात  पुलिस रामकिशन को गिरफ्तार करने में जुट गई। 

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: होटल में छापा, कमरों से पकड़े गए 26 युवक-युवतियां, पड़ोसी महिला को लेकर पहुंचा था 56 साल का व्यक्ति

एडवोकेट हैं रामकिशन
मनोज बंसल के पिता रामकिशन बंसल पेशे से एडवोकेट हैं। पूरे घटनाक्रम को वह अब तक पुलिस से छिपाते रहे। वह कानून के बारे में सब कुछ जानते हैं। ऐसे में साक्ष्य छिपाने के मामले में भी पुलिस उन पर धारा बढ़ा सकती है। 

मिले पुख्ता सबूत 
अमित बंसल आत्महत्या प्रकरण की रिपोर्ट एसआईटी ने गुरुवार को सौंप दी है। इसके आधार पर पिंकी पर कातिलाना हमले के आरोप में ससुर रामकिशन बंसल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसआईटी ने फुटेज के आधार पर रिपोर्ट में रामकिशन द्वारा पिंकी से मारपीट और कटर से गर्दन पर हमला करने की पुष्टि की है। - प्रभाकर चौधरी एसएसपी मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed