फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tire burst, after crossing the divider, collided with another car, car split into two parts

Fatehabad News: टायर फटा, डिवाइडर पार कर दूसरी कार से टकराई कार, दो हिस्सों में बंटी

Tue, 15 Sep 2026 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 15 Sep 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Tire burst, after crossing the divider, collided with another car, car split into two parts
सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे। 
फतेहाबाद। भोडा होशनाक के पास मंगलवार दोपहर अचानक एक कार का टायर फट गया। इससे अनियंत्रित कार डिवाइडर पार कर दूसरी दिशा से आ रही गाड़ी से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि एक कार दो हिस्सों में बंट गई। हादसे में दोनों कारों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को अग्रोहा मेडिकल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गांव सारंगपुर निवासी संदीप कार लेकर फतेहाबाद से अपने गांव की तरफ जा रहा था। भोडाहोशनाक के पास अचानक कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ पहुंच गई और सामने से आ रही कार से भिड़ गई।
विज्ञापन

दूसरी कार दिल्ली से सिरसा की तरफ जा रही थी। इसे सिरसा निवासी चमकौरा चला रहा था। हादसे में संदीप और चमकौरा घायल हुए हैं। राहगीरों ने दोनों को वाहनों से बाहर निकाला और उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed