फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire breaks out at an electronics showroom in Partapur; numerous appliances gutted.

Meerut News: परतापुर में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग, तमाम उपकरण जले

Tue, 15 Sep 2026 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at an electronics showroom in Partapur; numerous appliances gutted.
शोरूम में रखा लाखों रुपये कीमत का सामान जल गया
विज्ञापन

- आग में सामान जलता देखकर शोरूम मालिक हुआ बेहोश
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल रोड पर सोमवार देर रात साढ़े 12 बजे शॉर्ट सर्किट से अनमोल टेलीकॉम के शोरूम में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते दो मंजिला पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। आग से शोरूम में रखा कई लाख रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान व अन्य उपकरण जल गए। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने चार घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अपना सामान जलता देखकर शोरूम मालिक सुशील सदमे में बेहोश हो गए।
अछरौंडा गांव निवासी सुशील कुमार का गगोल रोड पर अनमोल इलेक्ट्रॉनिक नाम से शोरूम है। सोमवार देर रात शॉर्ट सर्किट से शोरूम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा शोरूम आग की लपटों में घिर गया। आग बराबर में स्थित राज कलेक्शन की दुकान तक भी पहुंच गई। दुकान से आग की लपटों को निकलता देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद सुबह साढ़े पांच बजे आग पर तरह काबू पाया। आग में शोरूम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। संचालक सुशील ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए शोरूम में मोबाइल, एसी, कूलर, फ्रिज, बेड समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान का स्टॉक रखा हुआ था। सीएफओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी। देरी से पहुंचने के आरोप निराधार है। आग पर काबू पा लिया गया था। प्रथम जांच में शॉर्ट सर्किट प्रकाश में लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बराबर की दुकान में भी लगी आग
आग बराबर में स्थित राज कलेक्शन की दुकान तक भी पहुंच गई। दुकान संचालक ने दुकान खोली तो अंदर प्लाईवुड के बोर्ड में आग लगी हुई थी। स्थानीय लोगों ने तत्काल पानी डालकर आग बुझा दी। शोरूम मालिक दुकान में आग लगती देख बेहोश हो गया। परिजनों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया।

-एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड
स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने की सूचना के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। इससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली। आग लगने से शोरूम का लिंटर का कुछ हिस्सा टूट गया। शोरूम की दीवारों पर दरार आ गई। आग लगने के दौरान विद्युत विभाग को फोन कर बिजली बंद कराई।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed