फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: मां ने जलती चिता से निकाला बेटे का शव, फिर पुलिस को दी सूचना, ये है पूरा मामला

Sat, 30 Jan 2021 01:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 30 Jan 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: The mother has demanded action from the police in the case of the death of her son
मौके पर पहुंची मृतक की मां - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव पचगांव अमर सिंह पट्टी में हापुड़ निवासी एक युवक की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची युवक की मां व परिजनों ने जलती चिता से बेटे का शव निकालकर पुलिस को सूचना दी।

Meerut News: The mother has demanded action from the police in the case of the death of her son
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार हापुड़ के गांव नंगलाबढ़ निवासी पुष्पेंद्र (30 वर्ष) पुत्र कंवर पाल मजदूर था। उसकी शादी जून 2012 में रीना पुत्री बिल्लू निवासी गांव पचगांव पट्टी अमर सिंह से हुई थी। दंपती से तीन बच्चे हैं। पुष्पेंद्र दो माह से ससुराल में रह रहा था। काफी दिनों से पुष्पेंद्र बीमार था।

Meerut News: The mother has demanded action from the police in the case of the death of her son
पुलिस थाने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार शाम पुष्पेंद्र के साले राहुल की सूचना पर पुष्पेंद्र के परिजन हापुड़ से गांव पहुंचे तो पुष्पेंद्र की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गई। इसी बीच गांव के लोग पुष्पेंद्र के शव को चारपाई पर लेकर गांव के ही श्मशान घाट पहुंच गए। जहां पहले से चिता तैयार थी। जिस पर जाते ही शव को चिता पर रखकर आग के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: The mother has demanded action from the police in the case of the death of her son
परिजनों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग - फोटो : अमर उजाला

इस बीच पता चलने पर पुष्पेंद्र की मां बीना परिजनों के साथ श्मशान घाट पहुंची और शव को जलती चिता से खींचकर बाहर निकाला। इस दौरान महिला का हाथ मामूली रूप से झुलस गया। 

यह भी पढ़ें: आकाश की हत्या पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, शरीर में निकले 56 फैक्चर, खौफनाक थी वारदात, तस्वीरें

विज्ञापन
Meerut News: The mother has demanded action from the police in the case of the death of her son
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

लेनदेन में हत्या का आरोप 
मां बीना ने बताया कि पुष्पेंद्र के गले पर निशान था। वहीं, पिता कंवर पाल ने बताया कि चार साल पहले पुष्पेंद्र के साले ने बेटे से शादी के लिए एक लाख रुपये उधार लिए थे, इसी के चल रहे विवाद में बेटे की हत्या कर शव जलाने का प्रयास किया गया। भावनपुर इंस्पेक्टर रघुराज सिंह के अनुसार रीना ने पूछताछ में बताया कि बीमारी से तंग आकर उसके पति ने फांसी लगा ली थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed