फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आकाश की हत्या पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, शरीर में निकले 56 फैक्चर, खौफनाक थी वारदात, तस्वीरें

Sat, 30 Jan 2021 11:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 30 Jan 2021 11:56 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: Anger erupted over Akash's murder, jammed
हंगामा करते परिजन और आकाश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के परतापुर में आकाश की हत्या पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने बाजार बंद कराकर सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। तीन घंटे जाम के बाद ग्रामीणों ने 10 लाख रुपये मुआवजा और आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर जाम खोला। आकाश के शरीर में 56 फैक्चर निकले थे और...

Meerut News: Anger erupted over Akash's murder, jammed
हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार, 18 दिन पहले रिठानी निवासी आकाश (17) पुत्र रिछपाल पर जानलेवा हमला हुआ था। आरोप है कि पशु चिकित्सक प्रदीप कुमार शर्मा, अजय राज, मुकेश दीक्षित ने घर बुलाकर आकाश की पिटाई की थी। तीनों के खिलाफ परतापुर थाने में मुकदमा दर्ज है। 11 जनवरी से अस्पताल में भर्ती आकाश की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। आकाश के शरीर में 56 फैक्चर निकले थे। आकाश की मौत से आक्रोशित पाल समाज ने शुक्रवार को बाजार बंद कराकर घोपला रोड पर धरना दिया। उन्होंने आकाश के परिवार को 50 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग रखी। पार्षद रमेश पाल व समाज के लोगों की एसडीएम से वार्ता हुई। उन्होंने दस लाख मुआवजा और तीन दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद आकाश परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।

Meerut News: Anger erupted over Akash's murder, jammed
परिजनों व ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

आरोपी डॉक्टर को भाजपा नेता का संरक्षण
आरोपी पशु चिकित्सक प्रदीप शर्मा को भाजपा के एक नेता का संरक्षण मिल रहा है। धरने के दौरान लोगों में यह चर्चा रही। पुलिस ने बताया कि आरोपी के परिवार की एक महिला को लेकर आकाश पर शक था। पीड़ित परिवार के लोग इस पर कुछ बोलने को तैयार नही है। वह लेनदेन का मामला बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Anger erupted over Akash's murder, jammed
हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

जाम लगते ही पुलिस प्रशासन के पसीने छूटे
परतापुर रिठानी-घोपला रोड पर जाम लगने की सूचना पर पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए। शहर में अफवाह फैली कि किसान आंदोलन को लेकर जाम लगाया गया है। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और उच्च अधिकारियों को अवगत कराया कि आकाश की हत्या के विरोध में लोगों ने जाम लगाया है।

विज्ञापन
Meerut News: Anger erupted over Akash's murder, jammed
हंगामा करते आकाश के परिजन - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार
पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शुक्रवार शाम आकाश के शव का अंतिम संस्कार किया गया। आश्वासन के बाद भी पुलिस प्रशासन को आशंका थी कि ग्रामीण शव को सड़क पर रखकर जाम लगा सकते हैं। लेकिन सब कुछ सामान्य रहा। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण का कहना है कि फरार तीनों आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। उनको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed