फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

दतावली में पथराव, सांप्रदायिक तनाव

Fri, 05 Feb 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 05 Feb 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
meerut news
भावनपुर थाना क्षेत्र के दतावली गांव में कमेटी के रुपयों के लेनदेन के विवाद में कमेटी संचालक ने युवक की पिटाई कर दी। पीड़ित के परिजन आरोपी के घर विरोध जताने पहुंचे तो आरोपी पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। इससे युवक और उसकी ताई घायल हो गई। घटना के बाद गांव में सांप्रदायिक तनाव बना हुआ था।
विज्ञापन


दतावली निवासी एक युवक कमेटी डालता है। ललित ने उसके यहां कमेटी डाली हुई है। बृहस्पतिवार शाम कमेटी के 75 हजार रुपयों को लेकर युवक और ललित की कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि युवक ने उसे जमकर पीटा। जब परिजन उसे लेकर आरोपी के घर विरोध जताने पहुंचे तो आरोपी पक्ष ने उन पर पथराव कर दिया। इस दौरान पथराव से वहां से गुजर रही बारात की बस का शीशा टूट गया। बस गांव में गोपाल सिंह की बेटी की बरात लेकर आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पथराव में ललित और उसकी ताई बाला घायल हो गए। बाला को स्थानीय सीएचसी और ललित को निजी अस्पताल ले जाया गया। दोनों पक्ष अलग समुदाय के होने की वजह से गांव में सांप्रदायिक तनाव बन गया। पुलिस ने गांव में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। ललित पक्ष ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed