फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

ड्राइवर ने ही चुराई थी सपा के मंत्री की कार

Sun, 14 Feb 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 14 Feb 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news

पल्लवपुरम से चोरी हुई राज्य एससी/एसटी आयोग के उपाध्यक्ष और सपा नेता की कार को पल्लवपुरम पुलिस ने बरामद कर लिया। कार चुराने वाला मंत्री का पूर्व चालक ही निकला।

विज्ञापन


पुलिस ने लावड़-सोफीपुर मार्ग से आरोपी को भी हिरासत में लिया है। राज्य एससी/एसटी आयोग के उपाध्यक्ष और सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ का चालक अरविंद पल्लवपुरम फेज दो में रहता है। बृहस्पतिवार रात वह लाल बत्ती लगी मंत्री की कार को बाहर खड़ी कर घर के अंदर चला गया। रात में किसी समय कार चोरी हो गई। इसकी सूचना मुकेश सिद्धार्थ को दी गई। सीओ दौराला डॉ. अरविंद कुमार और एसओ पल्लवपुरम सतेंद्र यादव कार की तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने मोबाइल से मिली लोकेशन के आधार पर लावड़-सोफीपुर मार्ग पर मुकेश सिद्धार्थ के पूर्व चालक की घेराबंदी कर कार को बरामद कर लिया। कार को मुकेश के पूर्व चालक आरिफ ने चोरी किया था। आरिफ, वर्तमान चालक अरविंद का पड़ोसी है। एसओ सतेंद्र यादव ने बताया कि सपा नेता की गाड़ी चालक के घर के बाहर से चोरी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी कार के पूर्व चालक ने की थी, जिसको पुलिस ने पकड़ लिया है। कार की लालबत्ती और म्यूजिक सिस्टम गायब है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed