फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kochuveli express

हरिद्वार निवासी हरविंद्र को फेंका गया था ट्रेन से  

Tue, 22 Mar 2016 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Tue, 22 Mar 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
kochuveli express
कोचुवेली-देहरादून एक्सप्रेस। - फोटो : फाइल फोटो

कोचुवेली-देहरादून एक्सप्रेस से फेंके जाने वाला सिख यात्री हरिद्वार निवासी हरविंद्र सिंह था। घायल हरविंद्र घटना के बाद कैंट स्थित एक नर्सिंग होम में पहुंचा था, जहां डॉक्टरों ने बच्चों का अस्पताल बताकर उसका इलाज नहीं किया था। उसको मामूली चोटें थीं, जिसके चलते वह वापस लौट गया था।

विज्ञापन


इस ट्रेन में रविवार को हुए खूनी संघर्ष में सहारनपुर के युवकों के अलावा इस वारदात का चश्मदीद गवाह सरदार हरविंद्र सिंह भी है। घायलों ने बताया था कि हमलावरों का दो सिख यात्रियों से विवाद हुआ था। उसके बाद हमलावरों ने एक सिख यात्री को ट्रेन से फेंका था। इसकी जांच सोमवार को पुलिस ने की। जिसमें पता चला कि ट्रेन में विवाद के बाद जिस सिख यात्री को ट्रेन से फेंका गया था वह कैंट एरिया में कासमपुर स्थित अजय नर्सिंग होम में पहुंचा था।
विज्ञापन


इसकी जानकारी लगने पर एसपी सिटी ओपी यादव नर्सिंग होम पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना न देने पर नर्सिंग होम के कर्मचारियों को फटकार लगाई। अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि उस सिख यात्री ने सिर्फ इतना ही बताया था कि उसका नाम हरविंद्र सिंह है और वह हरिद्वार का रहने वाला है, लेकिन वह हरिद्वार में किस जगह रहता है, इसकी जानकारी नहीं दी गई। इलाज न मिलने पर वह वापिस लौट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि हरविंद्र को ही इस प्रकरण की पूरी जानकारी है। आरोपी कौन थे और विवाद की असली वजह क्या थी, यह हरविंद्र ही बेहतर बता सकता है। हरविंद्र की तलाश में पुलिस टीम हरिद्वार भेजी गई है। हरविंद्र के मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।


पुलिस की टीम गठित 
यह मामला जीआरपी थाने में दर्ज हुआ है। जीआरपी के अलावा एसपी सिटी ने हमलावरों की तलाश में पुलिस की एक टीम गठित की है। कंकरखेड़ा और सदर बाजार थाने की पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने सोमवार को कासमपुर गांव में जाकर प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed