{"_id":"584074574f1c1b626bde6402","slug":"kisan-ka-apharan","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान का अपहरण, 10 लाख की फिरौती मांगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान का अपहरण, 10 लाख की फिरौती मांगी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अपहृत किसान की बरामदगी को लेकर बृहस्पतिवार को परिजनों ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। आरोप है कि अपहरणकर्ता 10 लाख की फिरौती मांग रहे हैं। लेकिन फलावदा पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
फलावदा थाना अंतर्गत अमरोली बड़ा गांव निवासी कंवर सिंह पुत्र भगवान सिंह का 27 नवंबर को खेत से अपहरण हो गया था। किसान के बेटे बिजेंद्र ने गांव निवासी एक व्यक्ति और खतौली क्षेत्र के कलावड़ा निवासी व्यक्ति को नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है। परिजनों का आरोप है कि अपहरणकर्ता कॉल करके 10 लाख रुपये मांग रहे हैं। एक आरोपी ने धमकी दी है कि यदि पैसों का इंतजाम नहीं हआ तो कंवर सिंह को जान से मार देंगे। पीड़ित परिवार किसान की बरामदगी के लिए थाने से लेकर सीओ तक के चक्कर काट चुका है। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। फिरौती मांगने से परिवार दहशत में है। एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने फलावदा पुलिस को किसान को जल्द बरामद करने के निर्देश दिए हैं।