फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur Journalist murder case: criminal arrested and now will case open by police

पत्रकार हत्याकांड का खुलासा: पुलिस ने हत्यारोपी बाप-बेटों को दबोचा, बरामद हुए हथियार

Wed, 21 Aug 2019 12:26 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 21 Aug 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur Journalist murder case: criminal arrested and now will case open by police
पुलिस ने पत्रकार हत्याकांड का खुलासा किया - फोटो : अमर उजाला

यूपी के सहारनपुर जिले में नाली में गोबर डालने के विवाद पर पत्रकार आशीष और उसके भाई आशुतोष की हत्या के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने लाइसेंसी दो हथियार और तीन तमंचे बरामद किए हैं। हत्याकांड की वजह आरोपियों से पूछताछ के बाद चार साल पुरानी रंजिश और नाली में गोबर डालने का विवाद पुलिस ने बताई है।

विज्ञापन


शहर के माधव नगर निवासी पत्रकार आशीष और उसके भाई आशुतोष की गत रविवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आशीष की मां उर्मिला ने पड़ोस में रहने वाले महिपाल सैनी, उसकी पत्नी विमलेश, पुत्र सूरज, सन्नी, गौरव और पुत्री वर्षा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने विमलेश और उसकी पुत्री को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी महिपाल और सूरज पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 
विज्ञापन


पत्रकार हत्याकांड: नामजद आरोपी मां-बेटी गिरफ्तार, पिता और बेटे पर 25-25 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की आठ टीमें आरोपियों को गिरफ्तार करने में लगी थीं, जिसके चलते महिपाल, सूरज और सन्नी को मंगलवार दोपहर बाद मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र स्थित गांव बघरा के जंगल से गिरफ्तार किया गया।

एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि नगर कोतवाली, मंडी कोतवाली, सर्विलांस, स्वाट एवं अभिसूचना विंग की टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो लाइसेंसी हथियार, तीन तमंचे एवं कारतूस बरामद किए हैं। 

पत्रकार हत्याकांड: दो भाइयों के मर्डर की असली वजह तलाश रही पुलिस, इन सवालों में छिपे हैं कई गहरे राज

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि रविवार सुबह नाले में गोबर डालने को लेकर आशीष और आशुतोष के साथ आरोपियों की मारपीट हुई। इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर गोली मारकर आशीष और आशुतोष की हत्या कर दी थी। गोली मारने के बाद महिपाल, सूरज और सूरज का एक भाई एक ही मोटरसाइकिल से फरार हो गए, जबकि महिपाल का तीसरा बेटा पैदल ही दूसरी ओर भाग गया। उसका कोई संपर्क अभी तक किसी से नहीं हो सका है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि आशीष ने कई साल पहले 50 हजार रुपये उधार लिए थे, जिनमें से 20 हजार रुपये नहीं लौटाने पर भी रंजिश चल रही थी। एसएसपी ने बताया कि बुधवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed