फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'दहेज में कार न मिलने पर ससुरालियों ने युवती को जिंदा जलाया'

Fri, 20 Jan 2017 10:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Fri, 20 Jan 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
dahej mein car na milane par sasuraaliyon ne yuvti ko jinda jalaaya
हत्या के बाद लोगों की भीड़

बालैनी के हरियाखेड़ा गांव में विवाहिता आशा (24) का शव कमरे में झुलसा हुआ मिला। मायके वालों का आरोप है कि संतान न होने और दहेज में कार न लाने पर ससुरालियों ने उसे जिंदा जलाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायकेवालों ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है।

पड़ोस के लोगों ने कमरे की खिड़की तोड़कर देखा

dahej mein car na milane par sasuraaliyon ne yuvti ko jinda jalaaya
जांच करती पुलिस

हापुड़ के गांव बागड़पुर निवासी आशा की शादी तीन साल पूर्व बालैनी क्षेत्र के हरियाखेड़ा गांव के राहुल से हुई थी। गुरुवार सुबह राहुल के बंद कमरे में धुआं उठ रहा था। घर में कोई नहीं था। पड़ोस के लोगों ने कमरे की खिड़की तोड़कर देखा तो आशा बिस्तर में झुलसी हुई हालत में मृत पड़ी थी। उन्होंने आशा के मायके वालों और पुलिस को फोन पर जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नायब तहसीलदार ने भी मौका मुआयना किया। आशा के परिजन भी पहुंच गए।

मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाकर की हत्या

dahej mein car na milane par sasuraaliyon ne yuvti ko jinda jalaaya
ग्रामीणों से जानकारी लेते पुलिसकर्मी

मृतका के भाई मोहित का कहना है कि ससुराल वाले आए दिन आशा से दहेज की मांग करते थे। उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था। विवाह के तीन साल बाद भी संतान न होने पर उसे ताने भी मारे जाते थे। इसी कारण ससुरालियों ने बुधवार रात उसकी मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाकर हत्या की है। बाद में वे घर से फरार हो गए। उन्होंने बालैनी थाने में पति राहुल, सास सत्यवती और ससुर मदन के खिलाफ तहरीर दी। बालैनी थानाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भतीजे के नामकरण में नहीं भेजी थी आशा 

dahej mein car na milane par sasuraaliyon ne yuvti ko jinda jalaaya
गाड़ी में सामान ले जाते पुलिसकर्मी

परिजनों का कहना है कि आशा के भाई के यहां बेटा हुआ था। उसके नामकरण पर आयोजित कार्यक्रम में आशा को ले जाने के लिए मंगलवार को उसका भाई आया था। ससुरालियों ने उसे भेजने से इंकार कर दिया था। उन्होंने कह दिया था कि तीन-चार दिन बाद वे खुद उसे लेकर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed