फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Commotion on the road excavation

सड़क खुदाई के विरोध में हंगामा, जाम

Mon, 21 Dec 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 21 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Commotion on the road excavation
जल निगम ने सीवर लाइन डालने के लिए शहर की सड़कों को खोदकर डाल दिया। एक के बाद एक सड़क पर खुदाई हो रही है। रविवार को किला रोड पर सड़क खुदाई के विरोध में लोगों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने हंगामा कर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिविल लाइन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


किला रोड पर ढाई साल पहले सीवर लाइन डालने का काम शुरू किया गया था। पाइप डालने में एक साल लगा। अब पाइप लाइन जोड़ने के लिए 14 दिसंबर से सड़क की खुदाई की जा रही है। पिछले तीन-चार दिन से काम बंद है। मार्ग अवरुद्ध होने से व्यापारियों का काम प्रभावित हो रहा है। वहीं आसपास की कॉलोनी में रहने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रविवार को व्यापारी नेता अशोक वाधवा, अखिल शर्मा, आलोक और डॉ. केपी सिंह आदि के नेतृत्व में लोग सड़क पर उतर आए। जल निगम की लेट लतीफी के विरोध में लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। जल निगम के परियोजना अभियंता पीके अग्रवाल ने जैसे ही व्यापारियों को तीन दिन से बंद कार्य के पीछे आईजी के आदेश का हवाला दिया तो लोग भड़क उठे। सभी जेल चुंगी चौराहे पर धरना देकर बैठ गए। सूचना पर सीओ सिविल लाइन मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। व्यापारियों ने सीओ को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र ही पाइप लाइन का कार्य पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 मार्च तक झेलनी होंगी समस्या
जल निगम के परियोजना अभियंता पीके अग्रवाल का कहना है कि यदि कार्य में कोई बाधा न आई तो 31 मार्च तक कार्य पूरा हो पाएगा। इसके लिए जनता के सहयोग की भी जरूरत है। इसलिए इस मार्ग के वाहनों के लिए नंगला बटटू मार्ग और आर्य नगर मार्ग खोला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed