फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अपराध नियंत्रण के साथ आत्मविश्वास की मंजिल

अपराध नियंत्रण के साथ आत्मविश्वास की मंजिल

Mon, 30 Apr 2018 02:48 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
अपराध नियंत्रण के साथ आत्मविश्वास की मंजिल
मेरठ। एसएसपी मंजिल सैनी का मेरठ में करीब दस माह का कार्यकाल रहा। इस दौरान उनका जोर अपराध नियंत्रण के साथ ही छात्राओं और महिलाओं में आत्मविश्वास जगाने पर रहा। कानून व्यवस्था से जुड़े कई बड़े मुद्दों पर उन्होंने आत्मविश्वास के साथ फैसले लिए।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा से पहले 6 जुलाई 2017 को उन्होंने जिले का कार्यभार संभाला था। उन्होंने महिलाओं की शिकायतों और समस्याओं के निस्तारण पर सबसे ज्यादा जोर दिया। महिला पुलिस कर्मियों के अलावा छात्राओं को पुलिस लाइन में जूडो कराटे और बाइक चलाना सिखाने की नई पहल की। स्कूल-कॉलेजों में आयोजित कई कार्यक्रमों में उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखने पर जोर दिया। उन्हें अपनी सुरक्षा खुद करने के लिए जागरूक किया। वहीं, अपने ऑफिस में ज्यादा से ज्यादा समय मौजूद रहकर जनशिकायतों का निराकरण किया।
विज्ञापन

अपराधियों की धरपकड़ के लिए वे कई बार आधी रात को दबिश देने पुलिस टीम के साथ आगे रहीं। किसी भी बड़ी वारदात पर मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान हुई हिंसा को समय रहते काबू किया। उपद्रव के आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई भी कराई। कार्यकाल के दौरान नये बैच के दरोगाओं को थाना प्रभारी बनाया। यातायात व्यवस्था में बाधा बन रहे भारी वाहनों की शहर में एंट्री पर रोक लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दस माह का रहा बतौर एसएसपी मंजिल सैनी का कार्यकाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed