फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   22 अपराधियों पर गैंगस्टर लगाने के निर्देश

22 अपराधियों पर गैंगस्टर लगाने के निर्देश

Thu, 19 Apr 2018 02:47 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
22 अपराधियों पर गैंगस्टर लगाने के निर्देश
मेरठ। डीएम अनिल ढींगरा नेे 22 अपराधियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। संयुक्त निदेशक अभियोजन जेडी मिश्रा द्वारा सात फाइलों में इन अपराधियों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट लगाने की सिफारिश भेजी गई थी। जिलाधिकारी ने प्रस्तुत पत्रावलियों का अवलोकन करने के उपरांत गैंगचार्ट का अनुमोदन करते हुए इन अपराधियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर पर दें बाल विवाह की सूचना
मेरठ। बाल विवाह करना या कराना कानूनी अपराध है। इस अधिनियम के तहत 18 वर्ष से कम आयु की लड़की व 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह करना कानूनी अपराध है, जिसके लिए अधिनियम में कठोर कार्रवाई व आर्थिक दंड का प्रावधान है। इस बाबत उपमुख्य परिवीक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने अपील की है कि यदि कहीं बाल विवाह का कोई भी मामला प्रकाश आता है तो आमजन आशा ज्योति महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 100, वुमन हेल्पलाइन 1090 पर या नजदीकी थाने को तत्काल सूचित करें।
विज्ञापन

ओटीएस की अवधि बढ़ाई
मेरठ। जिला प्रबंधक उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि. उमेश द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा निगम के माध्यम से ऋणों की वसूली हेतु ‘एक मुश्त समाधान योजना’ (ओटीएस) लागू की गयी है। जिसकी अवधि दिनांक 31 मई तक बढ़ा दी गई है। राष्ट्रीय निगमों के माध्यम से लाभान्वित व्यक्ति भी इस योजना का लाभ पाने के हकदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed