फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बददो फरारी: मुकुट महल होटल को लेकर जिददोजेहद

बददो फरारी: मुकुट महल होटल को लेकर जिददोजेहद

Sat, 20 Apr 2019 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
बददो फरारी: मुकुट महल होटल को लेकर जिददोजेहद
- पुलिस बोली, साक्ष्य जुटाने के लिए होटल के कमरे सील किए और फिर करेंगे
विज्ञापन

- व्यापारी बोले, पुलिस होटल मालिक का कर रही शोषण
मेरठ।
मोस्टवांटेड बदन सिंह बद्दो की फरारी के मामले में होटल मुकुट महल को लेकर पुलिस और व्यापारियों में खींचतान हो गई है। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस होटल को जबरन सील करने का दावा कर रही है। जबकि विवेचक लिखकर दे चुका कि होटल सील नहीं है। वहीं, पुलिस ने कहा है कि साक्ष्य जुटाने के लिए होटल के कमरे सील किये थे। जरूरत पड़ी तो फिर सील करेंगे।
28 मार्च को बद्दो मुकुट महल से भागा था। पुलिस ने होटल मालिक मुकेश गुप्ता समेत 24 लोगों को नामजद किया था। होटल सील करने का दावा भी किया था। इसके चलते होटल का स्टाफ चला गया और शादी समारोह भी रुकवा दिए गए। 22 दिन से होटल बंद है। होटल मालिक मुकेश गुप्ता हाईकोर्ट से अपनी गिरफ्तारी पर स्टे ले आए। वहीं होटल खोलने को लेकर व्यापारी और पुलिस आमने सामने हैं। होटल मालिक पक्ष पुलिस से होटल खोलने की अनुमति मांगता है तो पुलिस अधिकारी फटकार लगाकर भगा देते हैं। होटल एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल का कहना है कि इस केस के विवेचक इंस्पेक्टर जितेंद्र सक्सेना ने लिखाकर दिया है कि होटल में कोई सील नहीं लगी। इसके बावजूद ब्रह्मपुरी पुलिस होटल खोलने नहीं दे रही।
विज्ञापन

होटल मालिक मुख्य आरोपी
पुलिस का कहना है कि बद्दो की फरारी में होटल मालिक मुकेश गुप्ता की भूमिका ज्यादा है। सीसीटीवी कैमरे उसी समय बंद किये गए, जब तक बद्दो होटल में रहा। मुकेश गुप्ता के घर पर तीन दिन पहले मीटिंग होने की जानकारी मिली है। साक्ष्य जुटाने के लिए होटल के कमरे सील किये गए थे। जरूरत पड़ने पर होटल को भी सील किया जाएगा। सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बद्दो होटल से भागा है। साक्ष्य जुटाने के लिए होटल के कमरे सील किए थे। विवेचक साक्ष्य के लिए वहां गए होंगे। अगर जरूरत पड़ी तो विवेचक फिर से कमरों को सील कर सकता है। पुलिस की जांच अभी चल रही है।

अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी

मामले में गोपनीय तरीके से जांच चल रही है। इसके बारे में जानकारी नहीं दी जा सकती है। अगर पुलिस कुछ जानकारी शेयर करना चाहेगी तो प्रेसनोट के माध्यम से जारी करेगी।
एसएसपी, नितिन तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed