{"_id":"5b7f23a842c792466578bba8","slug":"71535058856-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुर छात्रा ने मनचलों को चप्पलों से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहादुर छात्रा ने मनचलों को चप्पलों से पीटा
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। दिल्ली रोड पर बृहस्पतिवार को चलते टेंपो में युवती से छेड़छाड़ करने के बाद उसे खींचकर ले जाने का प्रयास किया गया। युवती टेंपो से कूद गई और मनचलों की चप्पल से धुनाई शुरू कर दी। भीड़ ने भी हाथ साफ किए। दो मनचलों को पुलिस को सौंप दिया गया, जबकि उनका साथी भाग निकला। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
खतौली निवासी एक छात्रा अपने दोस्त के साथ शॉप्रिक्स मॉल से बृहस्पतिवार दोपहर टेंपो से भैसाली अड्डा जा रही थी। बाइक से तीन युवक उसका मॉल से ही पीछा कर रहे थे। युवकों ने रास्ते में टेंपो में बैठी युवती से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। युवती पहले तो चुप रही। लेकिन मनचलों का दुस्साहस बढ़ता गया और वे टेंपो से युवती को खींचने को तैयार हो गए।
दिल्ली रोड स्थित फुटबाल चौराहे पर युवती टेंपो रुकवाकर कूद पड़ी और मनचलों पर टूट पड़ी। बहादुर युवती ने तीनों मनचलों को पकड़ लिया और चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। लोग भी तमाशा देखने लगे। इस बीच एक आरोपी किसी तरह छूटकर भाग निकला, जबकि दोनों आरोपियों की भीड़ ने घेराबंदी कर ली। दोनों आरोपी दूसरे समुदाय के हैं, यह सुनकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने दोनों आरोपियों की जमकर धुनाई की।
विज्ञापन
गुमराह करती रही पुलिस
फुटबाल चौराहे पर तैनात पुलिस वालों ने दोनों आरोपी टीपीनगर थाने भेज दिए। कार्यवाहक एसओ कैलाश सिंह करीब एक घंटे तक गुमराह करते रहे। उन्होंने कहा कि आरोपियों को पुलिस ने माफी मंगवाकर छोड़ दिया होगा। इसकी जानकारी पीड़ित युवती के परिजनों को लगी तो वह थाने पहुंचे। परिजनों ने हंगामा करने की बात कहकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने को कहा। तब जाकर कार्यवाहक एसओ ने कहा कि दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में है। दोनों आरोपियों हैदर और अब्दुल्ला निवासी जाकिर कॉलोनी लिसाड़ीगेट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
खास बातें:
- दिल्ली रोड स्थित फुटबाल चौक पर हुई वारदात
- शॉप्रिक्स मॉल से बाइक से पीछे लगे थे मनचले