फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Kalash Yatra taken out for installation of idol of Maa Durga

Siddharthnagar News: मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

Sun, 11 Oct 2026 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 11 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Kalash Yatra taken out for installation of idol of Maa Durga
चिल्हिया। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के खुरहुरिया गांव में रविवार को मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा से पूर्व पं. गंगेश्वर मिश्र ने विधि-विधान से कलश पूजन कराया।
विज्ञापन

इसके बाद गाजे-बाजे और जयकारों के साथ कलश यात्रा खुरहुरिया गांव से निकली। यात्रा में शामिल श्रद्धालु संतौरी समय माता स्थान के पास स्थित बानगंगा कैनाल नहर पहुंचे। यहां समय माता की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद पं. गंगेश्वर मिश्र ने कलश पूजन कर देवी-देवताओं की पूजा कराई। पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने नहर से जल भरकर कलश यात्रा के साथ गांव स्थित पूजा स्थल पर पहुंचे। यहां विधि-विधान से सभी कलश स्थापित किए गए।
विज्ञापन

इस दौरान सुंदर पाल, जगत पाल, मोहन गणेश, बृजेश, सूरज, बिरजू, चिनक और सुनील सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed