फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Dispute, assault, and vandalism between two groups over moving a tractor.

Kasganj News: ट्रैक्टर निकालने पर दो पक्षों में विवाद, मारपीट व तोड़फोड़

Sun, 11 Oct 2026 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के समसपुर गांव में शुक्रवार शाम रास्ते से ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और लात-घूसे चले, जिसमें दोनों तरफ से करीब सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ क्रॉस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में समसपुर मोहल्ला पूरब थोक निवासी नौसे खां ने बताया कि शाम करीब 7 बजे उनके परिवार के सदस्य नूर आलम, सफी आलम, खालिद और मोहम्मद सलाम खेत से धान लादकर ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

अवजल के घर के पास पुरानी रंजिश के चलते फारुख, इवरान, आमिर, जीशान और हासिम ने उनके परिवार को घेरकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और ट्रैक्टर में भी तोड़फोड़ की। वहीं, दूसरे पक्ष के समसपुर निवासी इमरान खान ने आरोप लगाया कि खालिद, नूर आलम, सफी आलम, नौसे खां और अब्दुल कलाम संकरी गली से जबरन ट्रैक्टर निकाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मना करने पर उन्होंने अफाक को टक्कर मार दी। बीच-बचाव करने पहुंचे शाकिर, जीशान और इमरान पर भी दूसरे पक्ष ने हमला कर लाठी-डंडों से पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी।

------------
वर्जन
रास्ते से ट्रैक्टर निकालने के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली दी गई थी। उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। - अमित कुमार, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed