{"_id":"6acbc928a47c4a13f90b9971","slug":"man-dies-after-being-hit-by-a-train-kasganj-news-c-175-1-agr1054-155363-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज सिटी-सोरोंजी रेलवे स्टेशन के बीच रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसका शव पटरी के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस व गोराह चौकी पुलिस ने मामले में लोगों से पूछताछ की। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।
सोरोंजी के गांव मुसावली निवासी हरिओम उपाध्याय (50) पुत्र रामनरेश उपाध्याय की ट्रेन की चपेट में आने से रविवार की सुबह मौत हो गई। सुबह 6:10 बजे रेलवे लाइन के उसका शव लोगों ने पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी और गोराह चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। बदायूं के आरपीएफ प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव अपने साथ लेकर चले गए। संवाद