{"_id":"6acbc7459de0bde96d07c217","slug":"car-crashes-into-flyover-wall-taxi-driver-dies-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-167996-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: फ्लाईओवर की दीवार से टकराई कार, टैक्सी चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: फ्लाईओवर की दीवार से टकराई कार, टैक्सी चालक की मौत
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के डीएवी फ्लाईओवर पर शनिवार रात करीब नौ बजे एक कार की दीवार से टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक अमित कुमार (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अमित कुमार मोहल्ला साठा देवी मंदिर वाली गली के निवासी थे और टैक्सी चलाते थे। शनिवार शाम वह वलीपुरा नहर पर दोस्तों से मिलने गए थे। रात में वापस लौटते समय डीएवी फ्लाईओवर पर उनकी कार अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन जिला चिकित्सालय पहुंचे और शव देखकर बिलख उठे। अस्पताल में चीख पुकार मच गई, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रिंकू शर्मा ने बताया कि उनके बड़े भाई अमित कुमार के परिवार में पत्नी आशा, 14 वर्षीय बेटा प्रिंस और नौ वर्षीय बेटी उनन्ती हैं। दोनों बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद रविवार दोपहर को अमित कुमार का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाल प्रभारी ने बताया कि पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है।