फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Motorcyclist killed in collision with vehicle

Kasganj News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 11 Oct 2026 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed in collision with vehicle
फोटो 16 - मृतक शीलेंद्र का फाइल फोटो।
कासगंज। पटियाली में शनिवार की देर शाम अलीपुर गांव के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। वह अपनी रिश्तेदारी से लौट रहे थे। मामले में परिजन ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

एटा जिले के थाना जैथरा अंतर्गत गांव नगला मोहन निवासी 40 वर्षीय शीलेंद्र सिंह पुत्र जयवीर सिंह शनिवार सुबह बाइक से सोरोंजी के गांव खैरपुर एक रिश्तेदारी में गमी में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन

देर शाम जब वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे तभी पटियाली कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर गांव के पास किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और एम्बुलेंस की मदद से शीलेंद्र को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मौत की खबर मिलते ही पत्नी मुनीसा और अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में परिजन ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
-----------------------
वर्जन :
- शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिसकर्मी वाहन की तलाश कर रहे हैं। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। - अमित कुमार, सीओ पटियाली

फोटो 16 - मृतक शीलेंद्र का फाइल फोटो।

फोटो 16 - मृतक शीलेंद्र का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed