{"_id":"5a6657234f1c1b88268b612d","slug":"61516656419-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाट में जमीनी विवाद में संघंर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घाट में जमीनी विवाद में संघंर्ष
Updated Tue, 23 Jan 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। परतापुर के घाट गांव में सोमवार रात दो भाइयों के बीच जमीन के विवाद को लेकर चल रही बैठक के दौरान मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने पहुंचकर हमला बोल दिया। आरोप है कि लाठी और फरसों से हमला कर दो महिलाओं सहित तीन लोगों को घायल कर दिया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।
घाट गांव में सूरजभान और दयाराम के बीच जमीनी विवाद को लेकर सूरजभान के यहां परिवार के सदस्यों की बैठक चल रही थी। दयाराम पक्ष का आरोप है कि मोहल्ले का ही एक व्यक्ति अपने दो बेटों के साथ पहले से सूरजभान के यहां था। इनमें से एक शराब के नशे में था। ये लोग सूरजभान का पक्ष ले रहे थे। आरोप है कि उन्होंने उक्त लोगों को हस्तक्षेप करने से रोका तो उन्होंने हमला कर दिया। इसमें दयाराम का भाई किरनपाल, दयाराम की पत्नी पुष्पा और पत्नी बर्फी घायल हो गईं। कार्यवाहक एसओ संजय कुमार ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज होगी।
दलित पक्ष ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के गेझा गांव में जमीन के विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों में संघर्ष हो गया था। जिसमें जाट पक्ष से सुनीत नाम का युवक गोली लगने से घायल हो गया था। दलित पक्ष के विकास और अनुज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कार्यवाहक एसओ संजय कुमार ने बताया कि दलित पक्ष की ओर से भी नरेश चौधरी और उसके बेटों पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने और मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।